{"_id":"6a7a1d7ac69e165bba09ce07","slug":"activists-cow-protection-convention-shri-krishna-janmabhoomi-mathura-news-c-369-1-mt11022-150802-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: गोरक्षा अधिवेशन में उमड़े देशभर के कार्यकर्ता, श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति का शंखनाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: गोरक्षा अधिवेशन में उमड़े देशभर के कार्यकर्ता, श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति का शंखनाद
विज्ञापन
मथुरा। विश्व हिंदू महासंघ के गोरक्षा प्रकोष्ठ की ओर से आयोजित एक दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन में देशभर से आए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने शंख बजाकर श्रीकृष्ण जन्मस्थान की मुक्ति का संकल्प लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीराधाकृष्ण व गोमाता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
मुख्य अतिथि उप्र गोसेवा आयोग के सदस्य रमाकांत उपाध्याय ने सरकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए गोशाला संचालकों को स्वावलंबी बनने पर जोर दिया। विशिष्ट अतिथि महासंघ के कार्यकारी अध्यक्ष योगी तेजपाल सिंह ने सनातन धर्म की मजबूती और गोधन की सुरक्षा को जनांदोलन बनाने का आह्वान किया। समारोह में श्रीश्री 1008 मधुसूदन महाराज, इस्कॉन के पद्मनाभस्वामी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हरित अग्रवाल और संगठन मंत्री विक्रम गोस्वामी ने भी विचार रखे।
राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुरेश चंद्र दक्ष ने गोशाला संचालकों का सम्मान कर आभार जताया। राष्ट्रीय मंत्री डॉ. राघव शर्मा व जिलाध्यक्ष संजय सिंघल ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में महिला पदाधिकारियों की प्रभावी भूमिका रही। इस दौरान प्रदेश मंत्री गौरव शर्मा, शैलेंद्र राघव, पदम गोयल, डॉ. अनुराग शर्मा, मुकेश शर्मा, पंकज शर्मा, सुनील अग्रवाल, मांगे राम प्रजापति, दीप्ति गुप्ता और नीता धनगर समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।