फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Action taken against YouTubers who tarnish image of Braj Holi

Mathura News: ब्रज की होली की छवि धूमल करने वाले यूट्यूबरों पर होगी कार्रवाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Action taken against YouTubers who tarnish image of Braj Holi
मथुरा। विश्व प्रसिद्ध ब्रज की होली को बदनाम करने वाले यूट्यूबर्स और सोशल मीडिया हैंडलरों पर पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। ये रंगोत्सव में युवतियों व महिलाओं को जबरन गुलाल लगाने और अश्लीलता करने वाले पुराने वीडियो फिर से सोशल मीडिया पर डालकर धर्मनगरी की छवि धूमिल कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस इनके चिह्नांकन में जुटी हैं, इसके बाद प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन

पुलिस की जांच में सामने आया है कि कई यूट्यूबर्स और सोशल मीडिया हैंडलर सस्ती लोकप्रियता पाने की होड़ में ब्रज की होली के पुराने वीडियो फिर से वायरल कर रहे हैं। इन वीडियो में महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार और धार्मिक परंपराओं के विपरीत आचरण दिखाया जा रहा है। इससे न सिर्फ धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं, बल्कि कानून-व्यवस्था की स्थिति पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन

इसी को देखते हुए पुलिस ऐसे यूट्यूबर्स और सोशल मीडिया हैंडलरों को चिह्नित करने में जुट गई है। सभी एकाउंट की निगरानी कर उनके लिंक और प्रोफाइल्स की सूची तैयार की जा रही है, जो पुराने और भ्रामक वीडियो को नए घटनाक्रम के रूप में पेश कर रहे हैं। एसपी ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि ब्रज की होली श्रद्धा और आनंद का प्रतीक है। इसे अश्लीलता के साथ जोड़कर दिखाने वालों पर पुलिस की पैनी नजर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जो लोग केवल प्रसिद्ध होने के लिए युवतियों के साथ अभद्रता के वीडियो पोस्ट कर रहे हैं, उनके खिलाफ बरसाना थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। साथ ही उन्होंने अपील की है कि बिना सत्यापन के भ्रामक वीडियो सोशल मीडिया पर न डालें, ब्रज की होली की गरिमा का सम्मान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed