फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Action taken against the attackers who assaulted a police inspector in Iklaira, Rajasthan

Mathura News: राजस्थान के इकलैरा में दरोगा के साथ मारपीट के हमलावरों पर कार्रवाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Dec 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
Action taken against the attackers who assaulted a police inspector in Iklaira, Rajasthan
गोवर्धन। थाना डीग गांव इकलैरा में आरोपियों की तलाश में पहुंची थाना गोवर्धन पुलिस टीम पर हुए हमले के मामले में बड़ी कार्रवाई सामने आई है। पुलिस ने मुख्य आरोपी सुनहरी ठाकुर और उसके साथी मानसिंह उर्फ मंशो को दबोच लिया है। दोनों आरोपी पुलिस पर हमला कर साथी को छुड़ाने और राजकार्य में बाधा डालने के गंभीर आरोपों में वांछित चल रहे थे।
विज्ञापन

शुक्रवार को थाना गोवर्धन पुलिस अपहरण मामले के आरोपी अमित ठाकुर को पकड़ने के लिए इकलेरा पहुंची थी। पुलिस के अनुसार, आरोपी को वाहन से ले जाने की कोशिश की जा रही थी, तभी आरोपी के घरवालों और करीब 15-20 लोगों ने अचानक पुलिस टीम पर हमला बोल दिया। इस दौरान उपनिरीक्षक नितिन त्यागी गंभीर रूप से घायल हो गए और उनका पर्स तथा मोबाइल भी छीना गया। घटना के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की थीं। थाना ड़ीग पुलिस ने राजस्थान पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों आईजी भरतपुर रेंज कैलाश विश्नोई, एसपी ओमप्रकाश मीणा, एएसपी अखिलेश शर्मा, डीएसपी सीताराम बैरवा के निर्देशन में विशेष टीम बनाकर कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन

लगातार दबिशों और तकनीकी निगरानी के बाद पुलिस को सूचना मिली कि मुख्य आरोपी सुनहरी ठाकुर अपने साथियों के साथ इकलैरा के जंगल की ओर बने एक मकान में छिपा है। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर तत्काल कार्रवाई की। पुलिस ने दोनों को मौके पर ही दबोच लिया, जबकि मुख्य आरोपी सुनहरी ठाकुर छत से कूदकर भागने की कोशिश में चोटिल हो गया। उसे भी पुलिस ने पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चोट लगने पर सुनहरी को राजकीय चिकित्सालय डीग में प्राथमिक उपचार के लिए भर्ती कराया गया। दोनों आरोपियों को बाद में थाना डीग लाकर पूछताछ की गई। पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश कर रिमांड प्राप्त कर लिया है। गोवर्धन पुलिस ने बताया कि घटना में शामिल अन्य हमलावरों की पहचान कर ली गई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिशें दी जा रही हैं। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि पुलिस पर हमला करने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।



थाना गोवर्धन पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए गांव इकलैरा में दबिश दी थी। आरोपियों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया था। इस घटना में गोवर्धन पुलिस के उपनिरीक्षक नितिन त्यागी गंभीर रूप से घायल हुए थे। दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है।

रामनरेश मीणा, थाना प्रभारी निरीक्षक ड़ीग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed