{"_id":"601416178ebc3e089b54e771","slug":"action-recovery-notice-nagar-palika-police-complain-mathura-news-agr478359376","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेतन काटने पर कर्मचारियों ने दी आत्महत्या की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेतन काटने पर कर्मचारियों ने दी आत्महत्या की धमकी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोसीकलां (मथुरा)। नगर पालिका परिषद की ईओ ने लक्ष्य के अनुरूप देयों की वसूली न किए जाने पर आठ कर्मचारियों का वेतन काट लिया। इससे कुपित होकर कर्मचारियों ने आत्महत्या किए जाने की चेतावनी दी। ईओ ने पुलिस को सरकारी कार्य न करने एवं आत्महत्या किए जाने की धमकी दिए जाने पर तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गृहकर-जलकर की वसूली को लेकर ईओ पूर्णिमा द्वारा रोजाना समीक्षा की जा रही है। वसूली में लगे राधारमन शर्मा, दिगंबर सिंह, चेतराम, कौशल, राजू, सुशील, मोहन, राहुल द्वारा लक्ष्य के अनुरूप वसूली न किए जाने पर दो दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए थे। इससे परेशान होकर सभी कर्मचारियों ने ईओ को पत्र देकर कहा कि वे चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं। उन्हें मूल पदों पर वापस भेजा जाए। अभी तक वसूली पूर्व वर्षों से लक्ष्य से अधिक की गई है। इसके बाद भी पालिका प्रशासन द्वारा मानसिक उत्पीड़न किया जा रहा है।
बार-बार वेतन काटने एवं रोकने पर कर्मचारी आत्महत्या के लिए विवश होंगे, इसकी समस्त जिम्मेदारी पलिका प्रशासन की होगी। पत्र मिलने के बाद ईओ पूर्णिमा ने कहा कि उक्त कर्मचारियों द्वारा लक्ष्य के अनुरूप वसूली नहीं की जा रही है, जबकि शासन-प्रशासन कार्रवाई के निर्देश दे रहा है। इसके विपरीत जाकर कर्मचारियों द्वारा सरकारी कार्य करने से इनकार करते हुए आत्महत्या की धमकी दी गई है। उक्त कर्मचारियों के विरुद्ध सरकारी कार्य न करने, आत्महत्या की धमकी देने के आरोप में तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद पंवार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।