फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   ACs found running stolen electricity at 15 consumer homes

Mathura News: 15 उपभोक्ताओं के यहां चोरी की बिजली से चलता मिला एसी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
ACs found running stolen electricity at 15 consumer homes
मथुरा। विद्युत निगम ने शुक्रवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। दिनभर चले अभियान में विद्युत चोरी के 55 मामले पकड़े गए। सभी मामलों में विद्युत अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई गई। जांच में कुल 132 किलोवाट का विद्युत भार चोरी में संलिप्त पाया गया। 15 उपभोक्ताओं को यहां चोरी की बिजली से एसी चलता मिला।
विज्ञापन

दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के मुख्य अभियंता राजीव गर्ग ने बताया कि अधिशासी अभियंता राजीव कुमार के नेतृत्व में जवाहर हाट और सदर क्षेत्र में हुई चेकिंग में बिजली चोरी के 10 मामले पकड़े गए, जिनमें 28 किलोवाट भार चोरी पाया गया।
विज्ञापन

वहीं उपखंड अधिकारी मनीष बंसल, विजिलेंस प्रभारी अजय कुमार और अवर अभियंता सुशील कुमार की टीम ने गांव पालई और अडींग में 8 मामले पकड़े। इनमें 25 किलोवाट भार चोरी मिला। उपखंड अधिकारी शिवम गुप्ता के नेतृत्व में फरह टाउन और ओल्ड टाउन क्षेत्र में 14 मामले पकड़े गए और 30 किलोवाट का भार चोरी पाया गया। गांव चहार, सौंख खेड़ा, सकतपुर सहित अन्य चिह्नित क्षेत्रों में भी जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed