फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   accused who were coming to kill injured again had an encounter with police

Mathura: घायल को फिर से मारने आ रहे आरोपियों की पुलिस से मुठभेड़, दो के पैर में लगी गोली, गिरफ्तार

Tue, 22 Jul 2025 09:27 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अरुन पाराशर Updated Tue, 22 Jul 2025 09:27 PM IST
सार

धौरेरा गांव के जंगल में एक फार्म हाउस के पास पुलिस की आरोपियों से मुठभेड़ हो गई। गोलीबारी में साहिल की दाहिनी टांग और विपिन की बाईं टांग में गोली लग गई। पुलिस ने दोनों को घायलावस्था में संयुक्त चिकित्सालय वृंदावन में भर्ती कराया।
 

विज्ञापन
accused who were coming to kill injured again had an encounter with police
मुठभेड़ करने वाली टीम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा के चौमुहां में थाना जैंत पुलिस, सर्विलांस व रिवार्डेड टीम ने हत्या के प्रयास में वांछित चल रहे दो आरोपियों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। दोनों टांग में गोली लगने से घायल हो गए। आरोपियों से घटना में प्रयुक्त कार, 2 तमंचे व 4 कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी घायल के बच जाने पर उसे फिर से मारने आ रहे थे, तभी पुलिस से मुठभेड़ हाे गई।
विज्ञापन


घटना 17 जुलाई की है। मुनियारा सर्विस रोड के पास थाना हाईवे के राधा वैली निवासी सतीश के पुत्र प्रदीप उर्फ अन्नू को आरोपी ने गोली मार दी। गोली प्रदीप के सीने में लगकर शरीर में फंस गई। पिता सतीश ने नामजद आरोपी मध्य प्रदेश के दतिया निवासी साहिल राव व विपिन उर्फ पिल्ले के खिलाफ थाना जैंत में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। सोमवार की रात धौरेरा गांव के जंगल में एक फार्म हाउस के पास पुलिस की आरोपियों से मुठभेड़ हो गई। गोलीबारी में साहिल की दाहिनी टांग और विपिन की बाईं टांग में गोली लग गई। पुलिस ने दोनों को घायलावस्था में गिरफ्तार कर इलाज के लिए संयुक्त चिकित्सालय वृंदावन में भर्ती कराया।
विज्ञापन


सीओ सदर संदीप कुमार ने बताया कि साहिल ने पूछताछ में बताया कि उसका दोस्त प्रदीप करीब डेढ़ वर्ष पहले उसकी बहन को ले गया था। बार-बार कहने पर भी बहन को वापस नहीं भेज रहा था। इस पर बदला लेने के लिए वह साथी विपिन के साथ 17 जुलाई को दतिया से मथुरा आया। कार में अगली सीट पर बैठाकर प्रदीप को गोली मार दी। इसके बाद प्रदीप को मरा हुआ समझकर एनएच-19 पर किनारे सड़क छोडकर भाग गये थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में पता चला कि प्रदीप मरने से बच गया है। दोनों उसे फिर मारने के लिए आ रहे थे, तभी पुलिस ने पकड़ लिया। गिरफ्तारी से बचने के लिए उन्होंने पुलिस पर गोली चलाई थी। टीम में थाना प्रभारी जैंत उमेशचन्द्र त्रिपाठी, सर्विलांस प्रभारी विकास शर्मा, रिवार्डेड टीम प्रभारी सावेज चौधरी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed