{"_id":"683df6c35b6efedd87037377","slug":"accused-of-snatching-jewelry-from-a-woman-in-bankebihari-temple-mathura-news-c-369-1-mt11002-130521-2025-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: बांकेबिहारी मंदिर में महिला से जेवर छीनने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: बांकेबिहारी मंदिर में महिला से जेवर छीनने का आरोप
विज्ञापन
वृंदावन। आंध्र प्रदेश के जिला नांदयाल निवासी महिला ने बांकेबिहारी मंदिर में जेवर छीनने का आरोप लगाया है। मुख्य आरक्षी की पत्नी ने रविवार को चार महिलाओं द्वारा पांच तोले सोने के जेवरात छीन लेने की तहरीर बांकेबिहारी चौकी को दी है। साथ ही रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस मारपीट का मामला बताकर जांच की बात कह रही है।
जिला नांदयाल के 7 नार्थ ईस्ट ब्लॉक पुलिस क्वार्टर निवासी टेला मल्लिका परमेश्वरी अपने दो भाइयों के साथ उत्तराखंड की चारधाम यात्रा पर निकली हैं। उत्तराखंड से वह मथुरा-वृंदावन के दर्शन के लिए आईं। रविवार की सुबह 10.28 बजे उन्होंने मंदिर के पहले गेट से प्रवेश किया। आरोप है कि अचानक उन्हें चार महिलाओं ने घेर लिया। वह कुछ समझ पातीं इससे पहले ही उनकी सोने की चेन, मंगलसूत्र समेत पांच तोले सोने के जेवरात छीन लिए। उन्होंने शोर किया तो सभी महिलाएं भीड़ में से लापता हो गईं।
उन्होंने इसकी जानकारी बांकेबिहारी चौकी में दी। पुलिस उनके साथ कंट्रोल रूम में पहुंची और सीसीटीवी की फुटेज देखी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से चारों महिलाओं को खोज रही है। सीओ संदीप कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता के साथ मारपीट की घटना हुई थी। महिला ने जेवर लूटने की तहरीर दी। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की तो मामला मारपीट का निकला। इसलिए मुकदमे में से लूट की धारा को हटा दिया है।