{"_id":"6a0372e9fed7c7398e076463","slug":"accused-flees-after-defrauding-women-of-lakhs-mathura-news-c-415-1-mnp1012-763-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: महिलाओं से लाखों की ठगी कर आरोपी भागा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: महिलाओं से लाखों की ठगी कर आरोपी भागा
विज्ञापन
छाता। कोतवाली क्षेत्र में महिलाओं के साथ ठगी का मामला सामने आया है। अकबरपुर निवासी एक व्यक्ति पर गांव निवासी सरोज देवी, मुन्नी देवी, कैला देवी आदि ने रुपये हड़प कर भागने का आरोप लगाया है। मंगलवार को पीड़ित महिलाएं छाता कोतवाली पहुंचीं और आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
महिलाओं ने बताया कि अकबरपुर निवासी व्यक्ति ने कई महिलाओं को विश्वास में लेकर उनसे मोटी रकम उधार ली थी। बताया जा रहा है कि आरोपी ने किसी को प्लॉट दिलाने का लालच दिया, तो किसी से निजी जरूरतों के नाम पर पैसे ऐंठे।
महिलाओं का आरोप है कि जब उन्होंने अपने पैसे वापस मांगे, तो वह टालमटोल करने लगा और अब वह घर छोड़कर भाग गया है। आरोपी का फोन भी बंद आ रहा है। ठगी की रकम लाखों में बताई जा रही है। पुलिस ने पीड़ितों से तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।