फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   accident

एक्सप्रेसवे पर पलटी कार, मां-बेटी की मौत

Sat, 28 Nov 2020 08:56 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2020 08:56 PM IST
विज्ञापन
accident
मथुरा। एक्सप्रेसवे पर हादसे की जानकारी करती पुलिस। - फोटो : MATHURA
टैंटीगांव (मथुरा)। यमुना एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार कार चालक को नींद की झपकी आने से डिवाइडर को तोड़ती हुई दूसरी साडड में जाकर पलट गई। दुर्घटना में मां-बेटी की मौत हो गई। तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे एक्सप्रेसवे सुरक्षाकर्मी एवं सुरीर पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

हरीश (50) निवासी लाजपत नगर दिल्ली पत्नी मनीषा (50 ), पुत्री हिंमाशी (25), पुत्र वैभव (17), विशाल (15) के साथ कार से शादी समारोह में आगरा गए थे। शनिवार की शाम आगरा से लौट कर दिल्ली वापस जा रहे थे। सुरीर थाना क्षेत्र के माइल स्टोन 88 सरकोरिया के निकट चालक को नींद की झपकी आने से गाड़ी डिवाइडर पर चढ़कर नोएडा साइड में जाकर पलट गई। हादसे में पत्नी मनीषा तथा पुत्री हिमांशी की उपचार को ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। हरीश, पुत्र वैभव एवं विशेल उर्फ विशाल गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने सड़क पर पलटी कार को साइड में कराकर रास्ता साफ कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed