{"_id":"684bcb407b7b2f78ca0cbd19","slug":"accident-in-chhata-tehsil-of-mathura-the-roof-of-the-judicial-officer-s-chamber-collapsed-2025-06-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मथुरा की छाता तहसील में हादसा: न्यायिक अधिकारी के चैंबर की छत भरभराकर गिरी, बाल-बाल बचे मजदूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा की छाता तहसील में हादसा: न्यायिक अधिकारी के चैंबर की छत भरभराकर गिरी, बाल-बाल बचे मजदूर
Fri, 13 Jun 2025 12:24 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 13 Jun 2025 12:24 PM IST
सार
मथुरा की छाता तहसील में न्यायिक कोर्ट अधिकारियों के चैंबर की छत की मरम्मत का कार्य चल रहा है। इस दौरान छत का कुछ हिस्सा भरभराकर गिर गया। गनीमत रही जब ये हादसा हुआ, तब वहां कोई अधिकारी या कर्मचारी नहीं था।
विज्ञापन
मथुरा की छाता तहसील में हादसा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मथुरा की छाता तहसील में बृहस्पतिवार को न्यायिक कोर्ट अधिकारियों के चैंबर की छत का कुछ हिस्सा भरभराकर गिर गया। तेज आवाज के साथ छत का हिस्सा गिरने पर कोर्ट के बाहर खड़े न्यायिक अधिकारी और अधिवक्ता मौके पर पहुंच गए। छत
गिरने से कार्यालय में कार्य करने वाली कर्मचारी भयभीत हो गए।
विज्ञापन
गिरने से कार्यालय में कार्य करने वाली कर्मचारी भयभीत हो गए।
Trending Videos
गनीमत रही कि जिस समय छत का हिस्सा गिरा कोर्ट खाली था। पेशकार, वादकारी अधिवक्ता कार्यालय के अंदर नहीं थे।प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि छत गिरने के कारण पंखा, लाइट, टेबल समेत अन्य सामान को क्षतिग्रस्त हो गया है। चैंबर की जर्जर हालत के बारे में जिम्मेदार अधिकारियों को अवगत भी कराया था, लेकिन किसी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया।
कुछ समय पहले ही चैंबर की रंगाई पुताई कराकर उसे नया लुक दे दिया था, लेकिन जहां मरमंत की आवश्यकता थी उस स्थान पर ध्यान नहीं दिया। यदि जिम्मेदार अधिकारी समय रहते ध्यान देते तो हादसा नहीं होता।
कुछ समय पहले ही चैंबर की रंगाई पुताई कराकर उसे नया लुक दे दिया था, लेकिन जहां मरमंत की आवश्यकता थी उस स्थान पर ध्यान नहीं दिया। यदि जिम्मेदार अधिकारी समय रहते ध्यान देते तो हादसा नहीं होता।