{"_id":"67f916897ef27eec43075475","slug":"accident-an-unknown-vehicle-hit-a-bike-rider-helmet-broke-his-family-was-shocked-by-his-death-2025-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक हादसा: बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, टूट गया हेलमेट; मौत से परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्दनाक हादसा: बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, टूट गया हेलमेट; मौत से परिजनों में मचा कोहराम
Fri, 11 Apr 2025 06:48 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 11 Apr 2025 06:48 PM IST
सार
मथुरा के हाईवे थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। अज्ञात वाहन की टक्कर लगने के बाद हेलमेट तक टूट गया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
road accident. demo pic
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भरतपुर से गुरुग्राम जा रहे बाइक सवार युवक की हाईवे थाना क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंप दिया।
रूपवास थाना क्षेत्र के गांव सिंघावली निवासी राजवीर सिंह ने बताया कि उनका भतीजा उत्तम सिंह (35) गुरुग्राम में प्राइवेट कंपनी में जॉब करता था। बृहस्पतिवार की सुबह वह बाइक से गुरुग्राम के लिए चला। हाईवे थाना क्षेत्र स्थित मंडी समिति फ्लाईओवर के पास तेजगति में आते किसी वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। थाना पुलिस घायल उत्तम को लेकर निजी अस्पताल पहुंची। यहां उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया।
पुलिस की सूचना पर परिजन भी आ गए। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव भरतपुर ले गए। सीओ रिफाइनरी स्वेता वर्मा ने बताया कि परिजन ने अभी तक कोई तहरीर नहीं दी है। उन्होंने बताया कि युवक ने हेलमेट पहन रखा था, लेकिन दुर्घटना में हेलमेट टूट गया और सिर में चोट लगने के कारण युवक की मौत हुई है।