{"_id":"69542a29ce371546f10bf5db","slug":"aarti-akanksha-and-vishal-have-brought-glory-to-their-names-mathura-news-c-369-1-mt11002-140467-2025-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: आरती, आकांक्षा और विशाल ने किया नाम रोशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: आरती, आकांक्षा और विशाल ने किया नाम रोशन
विज्ञापन
मथुरा। क्रिकेट एकेडमी फॉर एक्सेलेंस (सीएई), अचीवर्स क्रिकेट एकेडमी और मथुरा जिले के लिए मंगलवार का दिन बेहद खुशी भरा रहा। सीएई एकेडमी की दो खिलाड़ी आरती चौधरी और आकांक्षा नागर का प्रदेश स्तरीय क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। वहीं अचीवर्स के विशाल खोखर का विजय हजारे ट्रॉफी के लिए पुडुचेरी टीम के लिए चयन हुआ है।
एकेडमी कोच जगदीश अग्रवाल, कैलाश सोलंकी ने बताया कि कारब निवासी विवेक चौधरी की पुत्री आरती चौधरी का चयन उत्तर प्रदेश गर्ल्स अंडर-15 क्रिकेट टीम में हुआ है। आरती पिछले दो वर्ष से सीएई में प्रशिक्षण ले रही हैं। इसी एकेडमी की खिलाड़ी भिंड निवासी दिनेश नागर की पुत्री आकांक्षा नागर का चयन मध्य प्रदेश गर्ल्स अंडर-15 क्रिकेट टीम में हुआ है। आकांक्षा पिछले लगभग चार वर्ष से एकेडमी में प्रशिक्षण ले रही हैं।
दूसरी ओर अचीवर्स क्रिकेट एकेडमी के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज विशाल खोखर का चयन देश की प्रतिष्ठित विजय हजारे ट्रॉफी में पुडुचेरी क्रिकेट टीम के लिए हुआ है। एकेडमी के मुख्य प्रशिक्षक हिमांशु अग्रवाल ने बताया कि विशाल 140 से 145 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करते हैं। मथुरा डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव कमल चावला ने तीनों खिलाड़ियों के चयन पर हर्ष जताया है। बधाई देने वालों में पवन शर्मा, प्रशांत चौधरी, हेमराज चौधरी और राजकुमार गौतम शामिल रहे।