फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   aaj phir deepeeaaro kaaryaalay ke abhilekh khangaalegee vijilens teem

Mathura News: आज फिर डीपीआरओ कार्यालय के अभिलेख खंगालेगी विजिलेंस टीम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
aaj phir deepeeaaro kaaryaalay ke abhilekh khangaalegee vijilens teem
मथुरा। विजिलेंस की टीम सोमवार को फिर मथुरा में दस्तक देगी। टीम विकास भवन स्थित डीपीआरओ कार्यालय में अभिलेख खंगालेगी। टीम ने 4 फरवरी को डीपीआरओ किरन चौधरी और सेवानिवृत्त चालक विजेंद्र को रिश्वत लेने के आरोप में रंगेहाथ गिरफ्तार किया था। अब इसी मामले की तह तक जाने के लिए विजिलेंस जांच कर रही है।
विज्ञापन


4 फरवरी को विजिलेंस टीम ने डीपीआरओ और सेवानिवृत्त चालक को 70 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा था। विशेष न्यायालय मेरठ ने दोनों को जेल भेज दिया है। अब विजिलेंस आगरा की टीम पूरे प्रकरण की जांच कर रही है। तीन दिन तक जांच टीम ने कार्यालय में जांच करने की अनुमति डीएम चंद्रप्रकाश सिंह से मांगी थी। डीएम की अनुमति के बाद शुक्रवार को टीम ने विकास भवन स्थित डीपीआरओ कार्यालय में कई घंटे तक अभिलेख खंगाले थे।
विज्ञापन

अब सोमवार को टीम दोबारा जांच करने के लिए पहुंचेगी। दरअसल, दो दिन अवकाश के चलते टीम यहां नहीं आई थी। जांच में टीम के सहयोग के लिए डीएम ने जिला विकास अधिकारी गरिमा खरे को नोडल अधिकारी नामित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज आ सकता है निलंबन आदेश
डीपीआरओ किरन चौधरी जेल में हैं, ऐसे में मथुरा डीपीआरओ का पद खाली पड़ा है। दो दिन के अवकाश के बाद सोमवार को डीपीआरओ का निलंबन आदेश भी जारी हो सकता है। निलंबन आदेश जारी होने के बाद ही जिला प्रशासन किसी जिला स्तरीय अधिकारी को पंचायत राज विभाग का अतिरिक्त कार्यभार सौंप सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed