{"_id":"67e6ed4ce6d17102f6059414","slug":"a-youth-carrying-meat-on-a-bike-was-caught-mathura-news-c-29-1-mtr1013-374674-2025-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: बाइक पर मांस ले जा रहे युवक को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: बाइक पर मांस ले जा रहे युवक को पकड़ा
विज्ञापन
मथुरा। थाना पर उपस्थित गोरक्षा दल के सदस्य।
- फोटो : mathura
नौहझील (मथुरा)। गो रक्षा दल के सदस्यों ने शुक्रवार सुबह बाइक से मांस ले जाने की सूचना पर एक युवक को पकड़ लिया। उसे पुलिस के हवाले कर दिया। दूसरा साथी मौके से भाग गया। युवक से 20 से 25 किलो मांस, बाइक व चाकू बरामद हुआ है। मांस का सैंपल जांच के लिए लैब भेजा गया है।
शेरगढ़ निवासी वकील अपने एक अन्य साथी के साथ बाइक से मांस लेकर नौहझील की तरफ होटलों पर बिक्री करने जा रहा था। बाइक पर मांस सप्लाई होने की सूचना पर गो रक्षा दल के सदस्य महंत विमल कृष्ण महाराज के नेतृत्व में सदस्यों ने आरोपी को यमुना पुल चौकी के पास पकड़ लिया। सदस्यों ने युवक से मांस खरीदने व बेचने का लाइसेंस मांगा जो नहीं दिखा सका। सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस युवक को थाने ले आई।
गो रक्षा दल के सदस्य रामेश्वर द्वारा नामजद व अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी गई है। इस दौरान प्रमोद, राधे ठाकुर, बांके गोस्वामी, डाॅ. संजीव कुमार, विष्णु, प्रेमपाल, कालू, अजीत चौधरी आदि मौजूद रहे। नौहझील थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। भागे साथी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
बेटे को पीटने का आरोप
आरोपी वकील के पिता सलीम ने कहा कि कुछ व्यक्तियों द्वारा बेटे की जमकर पिटाई की गयी। इससे बेटे के हाथ टूट गए हैं। बताया कि आरोपियों ने बेटे से व्यक्तिगत रंजिश निकाली है। मेडिकल रिपोर्ट के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी ने स्वीकारा कि युवक से मारपीट हुई है।