फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   A young woman who came to visit Bihariji fainted

Mathura News: बिहारीजी के दर्शन के लिए आई युवती हुई बेहोश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Aug 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
A young woman who came to visit Bihariji fainted
वृंदावन। उमस भरी गर्मी के कारण शुक्रवार को बांकेबिहारी के दर्शन के लिए आई मध्य प्रदेश की युवती गली नंबर तीन के पास बेहोश हो गई। उसके अचानक चक्कर आए और देखते ही देखते गिर गई। परिजन अस्पताल ले गए, वहां प्राथमिक उपचार के बाद वह स्वस्थ हुई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश निवासी रामेश्वर शर्मा की पुत्री तेजस्वी शर्मा (22) अपने परिवार के साथ बिहारीजी मंदिर की ओर पैदल जा रही थी। गली नंबर तीन के पास वह अचानक गश खाकर गिर गई। मौके पर तैनात सुरक्षा गार्ड और परिजन ने तत्परता दिखाते हुए युवती को स्ट्रेचर पर मंदिर परिसर से बाहर लाया और 108 एंबुलेंस की मदद से जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया। डॉक्टरों के तत्काल उपचार किए जाने के बाद तेजस्वी की हालत में सुधार हुआ। विदित हो कि दो दिन पूर्व भी दर्शन के दौरान महाराष्ट्र की एक महिला श्रद्धालु की हृदयगति रुकने से मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed