{"_id":"68c71c05806335e760086fe0","slug":"a-young-man-was-shot-due-to-enmity-his-condition-is-critical-mathura-news-c-369-1-sagr1038-135989-2025-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: रंजिश में युवक को मारी गोली, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: रंजिश में युवक को मारी गोली, हालत गंभीर
विज्ञापन
मथुरा। जिला अस्पताल में भर्ती गोली लगने से घायल राजेंद्र सिंह।
- फोटो : mathura
मथुरा। महावन थाना क्षेत्र में एक युवक को पुरानी रंजिश में आरोपियों ने गोली मार दी। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, यहां गंभीर हालत देखते हुए चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर किया है। सूचना पर पहुंचे सीओ महावन संजीव राय ने भी घायल से घटना की जानकारी ली।
गांव भाऊगढ़ी हरिया निवासी राजेंद्र सिंह रात साढ़े 10 बजे अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वे गांव के पास स्थित झाल के पुल पर पहुंचे, तभी पहले से घात लगाकर बैठे आरोपियों ने उन्हें घेर लिया। पुरानी रंजिश के चलते उनके सीने में गोली मार दी, जो सीने में दाहिनी तरफ लगी। सूचना पर पहुंचे परिजन ने डायल 112 को सूचना दी और घायल राजेंद्र को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां घायल की गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। इस बीच सीओ महावन संजीव राय भी जिला अस्पताल पहुंचे और घायल से जानकारी ली।
घायल राजेंद्र ने बताया कि 10 से 12 लोगों ने उन्हें घेर लिया था, जिनमें से चार लोगों को उन्होंने पहचान लिया। चारों आरोपियों से उनकी पुरानी रंजिश चली आ रही है। पूर्व में भी उन्होंने आरोपियों द्वारा हमला करने की बात कही है। इसके बाद परिजन युवक को उपचार के लिए मथुरा के हाईवे स्थित एक निजी अस्पताल लेकर चले गए।
विज्ञापन
सीओ महावन संजीव राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जा रहा है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।