फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   A young man was crushed to death by a speeding roadways bus.

Mathura News: तेजरफ्तार रोडवेज बस से कुचलकर युवक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
A young man was crushed to death by a speeding roadways bus.
नौहझील। थाना क्षेत्रांतर्गत यमुना एक्सप्रेस-वे के माइल स्टोन 67 बाजना कट के समीप शुक्रवार को सड़क हादसे में एक व्यक्ति की जान चली गई। एक्सप्रेस-वे के किनारे खड़े युवक के अचानक चलती बस की तरफ भागने से यह हादसा हुआ।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, नौहझील थाना क्षेत्र के ग्राम शंकरगढ़ी निवासी मुकेश (45) यमुना एक्सप्रेस-वे के माइल स्टोन 67 के पास खड़े थे। इसी दौरान नोएडा की ओर से आगरा की तरफ जा रही तेज रफ्तार रोडवेज बस को देखकर वह अचानक उसकी तरफ दौड़ पड़े। रफ्तार तेज होने के कारण मुकेश अनियंत्रित होकर बस के पिछले पहिए की चपेट में आ गए। इससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। हादसे की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अंजीश कुमार और उपनिरीक्षक मेहर चंद बैंसला पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

पुलिस ने राहगीरों की मदद से लहूलुहान पड़े युवक को एम्बुलेंस के जरिए उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौहझील भिजवाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद चालक बस लेकर मौके से भाग निकला, लेकिन पुलिस की तत्परता से उसे आगे घेर लिया गया। नौहझील पुलिस ने तुरंत खंदौली पुलिस को अलर्ट भेजा, जिसके आधार पर घेराबंदी कर रोडवेज बस को कब्जे में ले लिया गया। पुलिस ने मृतक के शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed