फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   A young man died after drowning in Chandravali Kund

Mathura News: चंद्रावलि कुंड में डूबने से युवक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Apr 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
A young man died after drowning in Chandravali Kund
कोसीकलां (मथुरा)। गांव सांचौली में चंद्रावलि देवी के दर्शन करने के लिए अपने परिजन के साथ आए एक युवक की कुंड में स्नान करने के दौरान डूबने से मौत हो गई। परिजन बिना कोई कार्रवाई के शव को ले गए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कर्ण विहार, सुलेमा नगर दिल्ली निवासी अमित (18) अपने मामा उमेश, दिनेश मां संतोषी, पिता राधेश्याम आदि के साथ शुक्रवार को गांव सांचौली में चंद्रावलि देवी के दर्शन करने के लिए आया था। देवी मां के दर्शन से पूर्व वहां स्थित चंद्रावलि कुंड में स्नान करने लगा, तभी उसका पैर फिसल गया और कुंड में डूबने लगा। वहां स्नान कर रहे अन्य लोगों के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने उसे कुंड से बाहर निकलवा कर उसके पेट से पानी निकाल कर बचाने का प्रयास किया, लेकिन उसकी मौत हो गई। वहीं, कुंड पर भी सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed