फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   A young man committed suicide by jumping into the Yamuna

Mathura News: युवक ने यमुना में कूदकर दी जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Oct 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
A young man committed suicide by jumping into the Yamuna
मथुरा। संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक ने यमुना में कूदकर जान दे दी। पुलिस ने एक दिन बाद बुधवार को यमुना से शव बरामद किया है। पुलिस को उसकी बाइक यमुना पुल पर मिली थी। हालांकि आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
विज्ञापन

जमुनापार क्षेत्र के गांव कल्याणपुर निवासी भरत (26) सोमवार रात आठ बजे अपनी बाइक पर सवार होकर मजदूरी करके लौट रहे थे। वह यमुना पुल पर पहुंचे और बाइक को किनारे खड़ी कर नदी में छलांग लगा दी। सूचना पर पुलिस ने गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश के लिए अभियान चलाया, लेकिन सफलता नहीं मिली। बुधवार सुबह यमुना बैराज के पास युवक का शव पानी में उतराता मिला। पुलिस ने परिजन को बुलाकर शव की पहचान कराई। इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

युवक के पिता ने बताया कि घर में किसी तरह का विवाद नहीं था। अचानक बेटे ने यह कदम क्यों उठाया, इसकी जानकारी उन्हें भी नहीं है। उसके दो छोटे बच्चे हैं। सीओ संदीप सिंह ने बताया कि युवक ने आत्महत्या क्यों की है, इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed