फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   A wave of faith gathered to see Maa Mahalakshmi

Mathura News: मां महालक्ष्मी के दर्शन के लिए उमड़ा आस्था का सैलाब

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
A wave of faith gathered to see Maa Mahalakshmi
मांट(मथुरा)। पौष मास के तीसरे बृहस्पतिवार को जहांगीरपुर के समीप यमुना किनारे स्थित बेलवन के मां महालक्ष्मी मंदिर में मेले में बड़ी संख्या में भक्त उमड़े।मां के दर्शन कर भक्तों ने मनौती मांगी। इस दौरान बड़ी संख्या में भक्तों ने भंडारों में खिचड़ी का प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन


अलसुबह से शुरू हुआ भक्तों के आने क्रम देर शाम तक जारी रहा। मेले में बच्चों ने झूलों का लुत्फ उठाया। महिलाओं ने जमकर खरीदारी की। दर्शन के लिए आए भक्तों को भीड़ के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन



महालक्ष्मी ग्राम सेवा समिति के अध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि पौष माह का तीसरा बृहस्पतिवार होने की वजह से दर्शनों के लिए बड़ी संख्या श्रद्धालु उमड़े। एसडीएम अभिनव जे जैन, सीओ गुंजन सिंह, तहसीलदार पवन कुमार,थाना प्रभारी राजीत वर्मा, धर्मबीर सिंह, रामेश्वर राघव, उदय सिंह, खेमचंद सिंह, गिरधारी लाल, राकेश कुमार आदि व्यवस्थाओं में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



एडीजी ने परिवार साथ किए दर्शन

आगरा जोन की एडीजी अनुपम कुलश्रेष्ठ भी परिवार के साथ बेलवन पहुंचीं और मां महालक्ष्मी के दर्शन कर मनौती मांगी। मंदिर समिति के अध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह ने उन्हें मंदिर के महत्व के बारे में जानकारी दी।




भीड़ के दबाव, ट्रैक्टर की चपेट से 2 महिलाएं घायल

भीड़ के दबाव के कारण कराहरी से दर्शन करने आईं शशि का बायां हाथ फ्रैक्चर हो गया। एंबुलेंस की मदद से महिला को अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं मेला परिसर में अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट से एक महिला घायल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed