{"_id":"6298d4ab2e0b631cd6705ffd","slug":"a-total-of-five-hospitals-including-three-chcs-got-kayakalp-award-mathura-news-mtr5186288114","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन सीएचसी सहित कुल पांच चिकित्सालयों को मिला कायाकल्प अवार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन सीएचसी सहित कुल पांच चिकित्सालयों को मिला कायाकल्प अवार्ड
विज्ञापन
मथुरा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत क्वालिटी एश्योरेंस कार्यक्रम के तहत तीन सीएचसी चौमुहां, गोवर्धन एवं बरसाना व दोनों जिला अस्पताल को वर्ष 2021-22 के लिए कायाकल्प अवॉर्ड मिला है।
जिला सलाहकार डॉ. अजीता जोशी ने बताया कि कायाकल्प अवॉर्ड योजना के अन्तर्गत चिकित्सालय में गुणवत्तापरक सुविधाऐं पहुंचाने के उद्देश्य से संचालित किया जा रहा है। इसमें मुख्यत: इनफेक्शन कंट्रोल, बायो मेडिकल वेस्ट, स्वच्छता तथा रखरखाव जैसे इंडीकेटरों का तीन सदस्यीय दलों द्वारा मूल्यांकन एवं निरीक्षण किया जाता है। करीब 600 से अधिक बिंदुओं पर रिकॉर्ड, स्टाफ एवं मरीजों से प्रश्न पूछे जाते हैं।
इस मूल्यांकन में 70 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले को ही अवॉर्ड दिया जाता है। सीएचसी चौमुहां एवं गोवर्धन को लगातार तीसरी बार कायाकल्प अवॉर्ड मिला है। सीएचसी चौमुहां ने उत्तर प्रदेश में कायाकल्प अवार्ड योजना के अंतर्गत 9 वां स्थान प्राप्त करते हुए मंडल में भी प्रथम स्थान के रिकॉर्ड को कायम रखा है।
विज्ञापन
वहीं सीएचसी बरसाना को यह पहला मौका है कि जब अवॉर्ड हासिल किया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय कुमार वर्मा ने कायाकल्प अवॉर्ड प्राप्त करने वाले चिकित्सा इकाइयों के चिकित्सा अधीक्षकों सहित समस्त स्टाफ को बधाई दी है।