{"_id":"696e877244aa1a2068062c47","slug":"a-threshold-made-of-ten-and-a-half-kilograms-of-silver-will-be-installed-at-the-main-entrance-of-the-sanctum-sanctorum-of-the-banke-bihari-temple-mathura-news-c-161-1-mt11010-101348-2026-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: श्रीबांकेबिहारी मंदिर में अर्पित होगी साढ़े दस किलो चांदी की देहरी, वसंत पंचमी पर होगा पूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: श्रीबांकेबिहारी मंदिर में अर्पित होगी साढ़े दस किलो चांदी की देहरी, वसंत पंचमी पर होगा पूजन
Tue, 20 Jan 2026 02:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jan 2026 02:47 PM IST
सार
वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में वसंत पंचमी के अवसर पर गर्भगृह के लिए साढ़े दस किलो चांदी की देहरी स्थापित की जाएगी। इसके लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन
ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन के लिए उमड़ी भीड़।
विस्तार
श्रीबांकेबिहारी मंदिर के एक भक्त ने ठाकुरजी के गर्भगृह के लिए साढ़े दस किलो चांदी की देहरी अर्पित की है। चांदी की देहरी को श्रीबांकेबिहारी मंदिर हाई पावर्ड कमेटी के निर्देशन में विधिविधान से वसंत पंचमी से एक दिन पहले गर्भगृह के द्वार पर स्थापित किया जाएगा। 23 जनवरी को वसंत पंचमी पर सुबह कमेटी के अध्यक्ष और पदाधिकारियों द्वारा पूजन किया जाएगा।
श्रीबांकेबिहारी मंदिर हाई पावर्ड कमेटी के अध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि श्रीबांकेबिहारी के एक भक्त ने चांदी की देहरी भेंट की है। लगभग साढ़े दस किलो चांद की देहरी को वसंत पंचमी से एक दिन पहले 22 जनवरी को ठाकुरजी के गर्भगृह के मुख्य द्वार पर स्थापित किया जाएगा। उसके दूसरे दिन सुबह साढ़े आठ बजे कमेटी और मंदिर के सेवायत गोस्वामियों द्वारा पूजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह देहरी लगभग 20 साल चल सकेगी।