फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   A surge of devotion at the Shri Banke Bihari Temple

Mathura News: श्रीबांकेबिहारी मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
A surge of devotion at the Shri Banke Bihari Temple
वृंदावन। वीकेंड पर रविवार को ठाकुर श्रीबांकेबिहारी महाराज के दर्शनों के लिए सुबह से आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। मंदिर की ओर जाने वाली सभी गलियां और रास्ते भक्तों से भर गए। श्रद्धालु घंटों तक कतारों में खड़े रहकर अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए।
विज्ञापन


सुबह मंदिर के पट खुलने से पहले ही विद्यापीठ चौराहा और वीआईपी मार्ग से लेकर मंदिर तक भक्तों की लंबी कतारें लग गईं थीं। जैसे ही मंदिर के पट खुले, पूरा क्षेत्र ठाकुरजी के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। उमस भरी गर्मी के बावजूद भक्तों के उत्साह में कमी नहीं दिखी। भीड़ का दबाव इतना अधिक था कि मंदिर परिसर से लेकर आसपास के बाजारों में पैर रखने तक की जगह नहीं बची।
विज्ञापन

भीड़ को नियंत्रित करने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय प्रशासन और पुलिस मुस्तैद दिखी। वन-वे व्यवस्था को लागू करने के लिए जगह-जगह बैरिकेडिंग की गई थी। मंदिर के द्वार से पहले सीढ़ियों पर आपाधापी मची रही। कुछ श्रद्धालु चप्पल-जूते पहनकर सीढ़ियों तक पहुंचे। वहां तैनात पुलिस और सुरक्षा गार्ड ने ऐसे श्रद्धालुओं के चप्पल-जूते चबूतरे की सीढ़ियों पर ही उतारवा दिए। मंदिर में भक्तों ने रेलिंग के बीच से आराध्य के दर्शन किए। मंदिर के सेवायत मयंक गोस्वामी ने बताया कि दो अक्तूबर, शनिवार एवं रविवार का सार्वजनिक अवकाश होने के कारण भीड़ अधिक रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed