Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   A speeding Eicher canter ran over pedestrians, killing a teenager and injuring four others

Mathura News: तेज रफ्तार आयशर कैंटर ने राहगीरों को रौंदा, किशोर की मौत, चार घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Oct 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
A speeding Eicher canter ran over pedestrians, killing a teenager and injuring four others
महावन। थाना क्षेत्र के अंतर्गत राया-बलदेव मार्ग पर रविवार को एक सड़क हादसे में 14 वर्षीय किशोर की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब बलदेव की ओर से आ रहा तेज रफ्तार आयशर कैंटर अनियंत्रित होकर पैदल चल रहे राहगीरों को रौंदते हुए सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गया। घटना गांव कारब के पास की है।
विज्ञापन


मृतक की पहचान भरतपुर निवासी कपिल पुत्र भोला के रूप में हुई है, जो अपने ननिहाल कारब में रह रहा था। रविवार को वह तारों धर्मशाला के पास स्थित दुकान से कुछ सामान लेकर पैदल गांव लौट रहा था, तभी बलदेव की दिशा से आ रहे कैंटर ने उसे रौंद दिया। राहगीरों और स्थानीय लोगों की मदद से उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


इसके अलावा कारब निवासी सोनू टिर्री में भूसा लेकर राया से अपने गांव लौट रहा था। इस हादसे में उसका एक पैर कट गया। वहीं बहादुरपुर निवासी बालवीर समेत दो अन्य राहगीर भी इस हादसे में घायल हुए हैं। सभी घायलों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस घटना से गुस्साए परिजन और ग्रामीणों ने कपिल के शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया, जिससे राया-बलदेव मार्ग पर यातायात पूरी तरह से ठप हो गया।

सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी महावन संजीव कुमार राय व थाना महावन के निरीक्षक सुधीर कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत कराने का प्रयास किया। सीओ संजीव कुमार राय ने बताया कि मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। कैंटर चालक को हिरासत में ले लिया गया है, जिसका पैर दुर्घटना में टूट गया है। उसे भी उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed