फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   A population of 20,000 struggled with water shortages even on Holi.

Mathura News: होली पर भी जल संकट से जूझी 20 हजार की आबादी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
A population of 20,000 struggled with water shortages even on Holi.
मथुरा। वार्ड 44 के कई इलाकों के लोग दो माह से जल संकट से जूझ रहे हैं। दिसंबर से खराब पंप को ठीक नहीं कराया गया है, इससे होली पर भी 20 हजार से ज्यादा की आबादी जल संकट से जूझती रही। लोगों का कहना है कि प्रेशर इतना कम आ रहा है कि टंकियों में पानी नहीं पहुंच पा रहा है। कई बार शिकायतों के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि 23 दिसंबर को जल संस्थान स्थित एक पंप खराब हो गया था। तभी से इसे दुरुस्त नहीं कराया गया है। रुक्मिणी विहार, ज्योति नगर, दुर्गापुरी, बौद्ध विहार, आजाद नगर सहित कई इलाके पानीकी समस्या से जूझ रहे हैं। पार्षद निरंजन सिंह ने बताया कि होली के त्योहार पर भी पानी नहीं मिला। लोगों को टैंकरों से भी सप्लाई नहीं की गई। पूरा त्योहार खराब हो गया। ममता ने बताया कि त्योहार पर लोग परेशान रहे। पूरे इलाके में दो माह से लोग पानी के संकट से जूझ रहे हैं। अगर समस्या का जल्द समाधान नहीं हुआ तो नगर निगम का घिराव करेंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed