फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   A petrol pump businessman was duped of Rs 50.63 lakh by promising to make him a powerful politician.

Mathura News: रसूखदार नेता बनाने का झांसा देकर पेट्रोल पंप कारोबारी से 50.63 लाख रुपये ठगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
A petrol pump businessman was duped of Rs 50.63 lakh by promising to make him a powerful politician.
मथुरा। क्षेत्र का रसूखदार नेता बनाने और राजनीति में ऊंचा मुकाम दिलाने का झांसा देकर साइबर अपराधियों ने पेट्रोल पंप कारोबारी से 50.63 लाख रुपये ठग लिए। जालसाज एक साल तक हर माह एक-दो लाख रुपये अपने खाते में ट्रांसफर कराते रहे। सियासत नहीं चमकने के बाद पीड़ित ने साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

राया के रेलवे स्टेशन के पास रहने वाले राकेश कुमार अग्रवाल का गांव सोनई में पेट्रोल पंप है। उन्होंने दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि नवंबर 2024 में उनके मोबाइल पर एक व्यक्ति का फोन आया। फोनकर्ता ने अपना नाम राजेश बताते हुए कहा कि आप बुजुर्ग हैं, एक प्रतिष्ठित व्यक्ति बन जाओ। इससे आप चुनावी बैठकों में हिस्सा लेंगे और समाजसेवा करेंगे और क्षेत्र में रसूखदार छवि बनेगी। साथ ही हर माह चार से पांच लाख रुपये की इनकम होगी। वह फोनकर्ता की बातों में फंस गए।
विज्ञापन

इसके बाद राजेश ने उनसे कुछ दस्तावेज मांगे और अपने संस्थान में नियुक्ति का दावा किया। इसकी एवज में राजेश ने कारोबारी से 3.31 लाख रुपये अपने खाते मेें ट्रांसफर करा लिए। इसके बाद दिसंबर माह में राजेश ने चार लाख रुपये ट्रांसफर कराए। इसी तरह नवंबर 2024 से दिसंबर 2025 तक फोनकर्ता अपने खाते में कारोबारी से रकम ट्रांसफर कराता रहा। किसी माह एक लाख तो किसी माह तीन लाख रुपये ऑनलाइन माध्यम से अपने खाते में डलवाता रहा। रकम वापस करने का दावा भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठगी का अहसास होने के बाद कारोबारी ने पुलिस को सूचना दी और साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। एसपी क्राइम अवनीश मिश्रा ने बताया कि फिलहाल मामले की जांच कराई जा रही है। जांच में भी तथ्य सामने आएंगे उसी आधार पर कार्रवाई होगी। आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

--
पीड़ित की हर तीसरे दिन होती थी बात
पीड़ित कारोबारी ने बताया कि जालसाज से हर तीसरे दिन फोन पर बात होती थी। शुरुआत में करीब छह माह में उन्होंने 25 लाख रुपये ट्रांसफर कर किए थे। उन्होंने चुनावी बैठकों में हिस्सा लेने का दबाव बनाया लेकिन जालसाज उल्टी धमकी देने लगा। कहा कि अगर और रकम ट्रांसफर नहीं की तो भेजी हुई रकम वापस नहीं होगी। इसी डर की वजह से वे एक साल तक जालसाज के खाते में रकम ट्रांसफर करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed