फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   A notorious criminal who escaped from an Odisha jail was apprehended in Vrindavan.

Mathura News: ओडिशा की जेल तोड़कर भागा कुख्यात अपराधी वृंदावन में दबोचा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Feb 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
A notorious criminal who escaped from an Odisha jail was apprehended in Vrindavan.
वृंदावन कोतवाली से लेकर जाती उड़ीसा पुलिस। 
वृंदावन। ओडिशा की चौद्वार जेल तोड़कर भागे हुए बिहार के कुख्यात अपराधी को ओडिशा की विशेष टीम ने वृंदावन के श्रीबांकेबिहारी मंदिर से कुछ ही दूरी पर जादौन पार्किंग के समीप से गिरफ्तार कर लिया। अपराधी पीले कपड़े पहन साधु वेश में घूम रहा था। फरार अपराधी ने ओडिशा में ज्वैलरी शॉप में हाई प्रोफाइल डकैती के मामले में गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

वहां की पुलिस जेल से भागे इसके एक और साथी की तलाश में जुटी है। ओडिशा के जाजपुर जिले की पुलिस की स्पेशल ब्रांच स्कॉड की टीम के साथ इंस्पेक्टर सुशांत कुमार ने शुक्रवार को सुबह बिहार के छपरा निवासी कुख्यात अपराधी मधुकांत सिंह की तलाश में आई। टीम ने किराये की स्कूटी से श्रीबांकेबिहारी मंदिर के आसपास मिली लोकेशन के आधार पर छानबीन की। जादौन पार्किंग के समीप पीला पटुका पहनकर साधु भेष में घूम रहे मधुकांत सिंह को पकड़ लिया। स्पेशल टीम ने उससे करीब एक घंटे पूछताछ के बाद उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से अपने साथ ले गई।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि पकड़ा गया अपराधी बिहार निवासी मधुकांत सिंह और शुभम साहनी 4 जनवरी को जाजपुर जिले के पाणीकोइली स्थित पंडा ज्वेलरी शॉप की हाई-प्रोफाइल डकैती के मामले में गिरफ्तार हुए थे। उस दौरान आरोपियों ने दुकान में फायरिंग की थी, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने उन्हें पकड़कर पुलिस के हवाले किया था। ये दोनों कैदी शुभम साहनी और मधुकांत सिंह दशहरा उत्सव के दौरान सेल की ग्रिल काटकर भागे थे। तभी ओडिशा पुलिस सरगर्मी से अपराधियों की तलाश में जुटी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed