फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   A married woman died under suspicious circumstances, and her in-laws fled, leaving behind her body

Mathura News: विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत शव को छोड़कर भागे ससुरालीजन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 07:03 AM IST
विज्ञापन
A married woman died under suspicious circumstances, and her in-laws fled, leaving behind her body
मथुरा। बौद्ध विहार कॉलोनी में शुक्रवार की रात को विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। ससुरालीजन शव को छोड़कर भाग गए। मायके वालों ने दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

बलदेव की रहने वाली सुमन (25) की शादी फरवरी, 2023 में हाईवे थाना क्षेत्र स्थित बौद्ध विहार कॉलोनी के मानवेंद्र के साथ हुई थी। मानवेंद्र एक निजी बैंक में कार्यरत था। सुमन के भाई नितिन ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार की रात ढाई बजे सुमन के ससुर ने उसकी मौत की खबर दी। इस पर वह परिजन के साथ मौके पर पहुंचे तो घर के दूसरी मंजिल पर सुमन का शव फर्श पर पड़ा था।
विज्ञापन

उसके गले में चोट के निशान थे। पति, सास, ससुर भाग चुके थे। सुमन का 11 माह का बेटा भी पड़ोसी के यहां मिला। ससुराल में मायके पक्ष और ससुरालीजन के रिश्तेदारों के बीच नोकझोंक और विवाद हो गयाा। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। दोनों पक्षों को शांत कराया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नितिन ने पुलिस को बताया कि मानवेंद्र की 8 माह पहले नौकरी छूट गई थी। इसके बाद ससुरालीजन ने बहन का उत्पीड़न शुरू कर दिया था। वह दहेज की मांग कर रहे थे। इसी के कारण उन्होंने बहन की गला दबाकर हत्या कर दी। सीओ सिटी ने बताया कि तहरीर मिलने पर एफआईआर दर्ज की जाएगी। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed