फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   A man who sexually exploited a woman under the pretext of marriage was arrested.

जिस्म ही नहीं, विश्वास भी नोंचा: महिला को दिया शादी का झांसा, फिर लूटता रहा आबरू; पुलिस ने गिरफ्तार किया आरोपी

Fri, 06 Mar 2026 10:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 06 Mar 2026 10:25 AM IST
सार

शादी का झांसा देकर और चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर महिला के साथ दो माह तक शारीरिक शोषण करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामले में तीन अन्य आरोपियों की तलाश जारी है, जिन पर साजिश में शामिल होने का आरोप है।

विज्ञापन
A man who sexually exploited a woman under the pretext of marriage was arrested.
महिला सांकेतिक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

साजिश के तहत एग्रीमेंट पर रूम दिलाने और शादी का झांसा देकर एक महिला का शारीरिक शोषण करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पीड़िता ने तीन दिन पहले आरोपी और उसके रिश्तेदारों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


पुलिस ने बृहस्पतिवार सुबह सौ फुट पुल के समीप से अलीगढ़, गभाना के गांव मढौला निवासी ओमपाल को गिरफ्तार किया है। इस पर आगरा से आकर केशव धाम पुलिस चौकी क्षेत्र में किराए के मकान में रह रही महिला ने ओमपाल पर शादी का झांसा देकर एवं झूठे प्रलोभन देकर चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर से दो माह तक शारीरिक शोषण करने, मारपीट करने का आरोप लगाया है। इस मामले में आरोपी के तीन रिश्तेदार चेतन ठाकुर, अमित बाबा एवं ओमवीर के विरुद्ध भी प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


सीओ सदर पीतम पाल सिंह ने बताया कि महिला का शारीरिक शोषण करने के मामले में आरोपी ओमपाल को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में शामिल तीन और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed