फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   a man who life himself in fire at mathura collectorate has died

खुद को आग लगाने वाले अजय की मौत

Tue, 15 Dec 2015 11:30 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Tue, 15 Dec 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
a man who life himself in fire at mathura collectorate has died
कलक्ट्रेट में डीएम कार्यालय के सामने खुद को आग लगाने वाले बरेली के अजय गुप्ता की मंगलवार सुबह 11 बजे आगरा के एसएन मेडिकल कालेज अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। इसके बाद मथुरा में आगरा के सपा नेता बताए जा रहे राजेश चौहान और बरेली के तेज सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। मथुरा के स्वर्ण जयंती अस्पताल में लिए गए अजय के बयान के आधार पर पुलिस ने यह कार्रवाई की।
विज्ञापन


मूलरूप से बरेली और वर्तमान में आजमपुर, मथुरा निवासी अजय कुमार गुप्ता ने सोमवार को कलक्ट्रेट परिसर में डीएम आफिस के सामने खुद को आग लगाई थी। अजय का आरोप था कि उनके साथ ठगी हुई और डीएम उसकी फरियाद पर संतोषजनक कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने आगरा के कमलानगर निवासी सपा नेता राजेश चौहान और बरेली के गांव बिहरई निवासी तेज सिंह पर 14 लाख 20 हजार रुपये हड़पने का आरोप लगाया था। गत सितंबर से अजय डीएम मथुरा सहित अन्य अधिकारियों के कार्यालयों के चक्कर लगा रहे थे। निराश होकर उन्होंने सोमवार को कलक्ट्रेट में आत्मघाती कदम उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिविल लाइन चौकी प्रभारी हरभजन सिंह ने यहां अस्पताल में गंभीर रूप से झुलसे अजय के बयान दर्ज किए थे। इसके बाद उन्हें आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। मामले में सिविल लाइन चौकी प्रभारी हरभजन सिंह द्वारा लिखाई गई रिपोर्ट में कहा गया है कि रुपये मांगने पर आगरा में मारपीट किए जाने से मजबूर होकर अजय ने आत्महत्या की।

डीआईजी ने दिए जांच के आदेश
मथुरा कलक्ट्रेट में सोमवार को अजय गुप्ता के आत्मदाह मामले में डीआईजी लक्ष्मी सिंह ने जांच के आदेश दिए हैं। एसपी सिटी मथुरा को जांच अधिकारी नियुक्त करते हुए उनसे अजय गुप्ता की फरियाद अनसुनी करने वाले अधिकारियों की रिपोर्ट मांगी है।

पुलिस अफसरों पर वे खुद कार्रवाई करेंगी जबकि प्रशासनिक अधिकारियों के बारे में निर्णय के लिए जांच रिपोर्ट कमिश्नर को दी जाएगी। डीआईजी ने इस प्रकरण में एफआईआर किन धाराओ में दर्ज की गई, आरोपी राजेश चौहान का प्रोफाइल, उसकी गिरफ्तारी हो पाई है या नहीं आदि बिंदुओं पर भी रिपोर्ट देने को कहा है। डीआईजी की जानकारी में आया है कि अजय गुप्ता काफी दिनों से अफसरों के चक्कर काट रहा था पर उसकी मदद नहीं की गई।


निकलवाई जा रही मोबाइल कॉल डिटेल
आत्मदाह के मामले में पुलिस अजय कुमार गुप्ता, राजेश चौहान और तेज सिंह के मोबाइल का कॉल डिटेल रिकार्ड निकलवा रही है। अजय के मोबाइल से की गई फोन कॉल्स की भी जांच की जा रही है। राजेश की आगरा में ट्रैवल एजेंसी पर काम के दौरान का रिकार्ड भी जुटाया जा रहा है। सदर पुलिस ने एक टीम बरेली भी भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed