फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   A man and a woman fell from a moving train in Kosi.

Mathura News: कोसी में चलती ट्रेन से गिरे महिला-पुरुष, पुरुष की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Nov 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
A man and a woman fell from a moving train in Kosi.
काेसीकलां। आगरा-दिल्ली रेलखंड पर पशुपति फैक्टरी के सामने बिहार के रहने वाले महिला-पुरुष चलती ट्रेन से गिर गए। हादसे में पुरुष की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि ट्रैकमेन संजीव कुमार ने शनिवार तड़के तीन बजे सूचना दी कि पशुपति फैक्टरी के सामने हनुमान मंदिर के पास रेलवे लाइन पर करीब 37 वर्षीय व्यक्ति और करीब 35 साल की महिला चलती ट्रेन से गिर गए हैं। युवक की मौके पर मृत्यु हो गई तथा घायल महिला को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से मथुरा रेफर कर दिया। युवक के पास से मिले आधार कार्ड के अनुसार उसका नाम सतीश पुत्र राजकिशोर सिंह निवासी भिदारी, गदहनी जिला भोजपुर, बिहार और युवती के आयुष्मान कार्ड पर पुष्पा देवी पत्नी राज देव सिंह निवासी ग्राम इब्राहिमपूर वार्ड नं 7 जिला भोजपुर, बिहार अंकित है। पुलिस ने बताया कि बिहार के रहने वाले महिला-पुरुष का आपसी संबंध क्या है। दोनों कहां जा रहे थे। परिवारीजन से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है। छानबीन की जा रही हैै।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed