फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   A girl from Madhya Pradesh became obsessed with the devotion of Radharani

Mathura News: मिठाई विक्रेता से लूट की कोशिश करने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jun 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
A girl from Madhya Pradesh became obsessed with the devotion of Radharani
वृंदावन (मथुरा)। बांकेबिहारी मंदिर के पास मिठाई विक्रेता से लूट की कोशिश करने वाले तीन युवकों को पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। घटना में प्रयुक्त तमंचा और बाइक बरामद की है।
विज्ञापन

राधाबल्लभ मिष्ठान भंडार पर नौ जून की देर रात बाइक पर आए तीन नकाबपोश युवकों ने लूट की कोशिश की थी, लेकिन दुकान स्वामी मुकेश अग्रवाल और छोटे भाई राकेश के विरोध करने पर भाग खड़े हुए थे। भागते हुए एक युवक ने तमंचा से फायर झोंक दिया था जिसके छर्रे मुकेश के सिर और हाथ में लगे थे। बुधवार को पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से तीनों के फोटो जारी किए थे। एसएचओ विजय कुमार सिंह ने बताया कि 21 जून को अजय राघव निवासी जहांगीरपुर थाना मांट को तमंचा और कारतूस के साथ पकड़ा था। उससे हुई पूछताछ के बाद घटना में शामिल अन्य अभियुक्तों को पकड़ने के लिए दबिश दी गई।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को सुभाष राणा निवासी मांट मूला थाना मांट और मोहित सिंह निवासी ढोकलाबांस थाना सुरीर को घटना में प्रयुक्त बाइक के श्रीपाद गोशाला के पास से गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए अभियुक्तों ने बताया कि हमने रेकी कर पता किया कि यह दुकान देर रात तक बंद होती है। आसपास सन्नाटा रहता है। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसआई राजकुमार, एसआई रोहित कुमार, एसआई सोनू भाटी, एसआई अमित कुमार, एसआई दीपक कुमार तिवारी, एसआई विजय कुमार के साथ एसओजी व सर्विलांस के कर्मी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed