फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   A gang member involved in highway robbery was captured in an encounter.

Mathura News: हाईवे पर लूटपाट करने वाले गैंग के बदमाश को मुठभेड़ में दबोचा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
A gang member involved in highway robbery was captured in an encounter.
फरह। महिलाओं से चेन, कुंडल लूटने की कई घटनाओं को अंजाम देने वाले बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। उसकी टांग में गोली लगी है। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। लुटेरे के दो साथियों को पहले ही जेल भेजा जा चुका है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि फरह में 13 फरवरी को मीरादेवी के कुंडल छीन लिए थे। 18 फरवरी को बलदेव की सौमित्री देवी के कुंडल लूटे गए थे। बुधवार रात मुठभेड़ में पुलिस ने ग्राम सूमपुरा, फरह निवासी महेंद्र को पकड़ लिया। महेंद्र पर कई मामले दर्ज हैं। उसके पास से नकदी के साथ टेंपो भी बरामद किया है। सीओ रिफाइनरी अनिल कपरवान ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से आगरा और मथुरा के फरह क्षेत्र में कुंडल लूट की घटनाएं हो रही थीं, जिसमें अपराधी अलग-अलग वाहनों का इस्तेमाल कर रहे थे। पींगरी के पास वाहन चेकिंग के दौरान बदमाश ने फायरिंग कर दी थी। इसके बाद उसे पकड़ा गया। इसके पहले उसके साथी रवि को भी जेल भेजा चुका है। अब रामजीत की तलाश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed