फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   A fraudulent person was duped of money using fake house documents.

Mathura News: मकान के फर्जी दस्तावेजों से ठगे 16.15 लाख रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Oct 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
A fraudulent person was duped of money using fake house documents.
चौमुहां। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर थाना जैंत में एक व्यक्ति के साथ मकान के फर्जी और कूटरचित दस्तावेज़ों के आधार पर 16.15 लाख रुपये की ठगी करने का मामला दर्ज़ कराया गया है।
विज्ञापन

मथुरा के बीएसए रोड निवासी गजेंद्र कुमार सैनी ने आरोप लगाया है उनके साथ यह ठगी विश्व लक्ष्मी नगर निवासी मनोज सोनी और उसके परिवार ने की है। पीड़ित ने बताया कि उसकी बीएसए इंजीनियरिंग कॉलेज के पास सैनी कंप्यूटर एंड प्रिंटर्स के नाम से एक प्रिंटिंग प्रेस है। मनोज सोनी, जो ख़ुद को प्रॉपर्टी डीलर बताता था, विज्ञापन के फ्लेक्स प्रिंट कराने के बहाने उसकी प्रेस पर आया। धीरे-धीरे उसने अपनी पत्नी वंदना, बेटे यश, और बहू दीपांजलि के साथ मिलकर उससे पारिवारिक संबंध बना लिए। जुलाई 2024 के पहले सप्ताह में, आरोपियों ने उन्हें ज़मीनों के कूटरचित बैनामों की छायाप्रतियां दिखाईं।
विज्ञापन

बातों पर विश्वास करके उन्होंने राल में एक मंज़िला मकान को 30 लाख रुपये में ख़रीदने का सौदा किया और बतौर एडवांस अलग-अलग किस्तों में आरोपियों को कुल 16.15 लाख रुपये दे दिए। 15 मई 2025 के बाद उन्हें पता चला कि जिस मकान का सौदा किया गया था, वह वास्तव में किसी और व्यक्ति का है। आरोपियों ने सिर्फ़ ठेके पर उसका निर्माण कराया था। यह जानकारी भी मिली है कि मनोज सोनी और उसकी पत्नी वंदना अन्य लोगों के साथ ठगी के आरोप में मथुरा जेल में बंद हैं, जबकि बेटा यश और उसकी पत्नी दीपांजलि भाग गए हें। थाना जैंत पुलिस मुक़दमा दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed