फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   A fraudster escaped with a bag full of money from Canara Bank.

Mathura News: केनरा बैंक से रुपये से भरा बैग लेकर शातिर भाग निकला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Nov 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
A fraudster escaped with a bag full of money from Canara Bank.
 छाता में केनरा बैंक से पैसों का बैग ले जाता आरोपी। 
छाता। गोवर्धन रोड स्थित केनरा बैंक में बृहस्पतिवार को एक युवक बैंक मित्र का 1.70 लाख रुपये से भरा बैग लेकर भाग निकला। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
विज्ञापन

बैंक मित्र ग्राम उन्दी निवासी निरंजन सिंह ने बताया कि उन्दी गांव में बैंक मित्र हैं। बैंक में ओटीएस रिकवरी के कार्य में लगे हुए थे। उनका बैग काउंटर पर रखा था। उन्होंने लंच के समय अपना बैग दिखा तो काउंटर से बैग गायब मिला। काफी देर पूछताछ की, लेकिन बैग का कोई सुराग नहीं मिला। पीड़ित ने बताया कि मेरा काला बैग था, जिसमें एक लाख 70 हजार रुपये थे। इसके बाद बैंक में लगे सीसीटीवी कमरे देखे तो घटना लगभग 12 बजे की दिखाई। पीड़ित ने शुक्रवार को छाता कोतवाली में घटना की तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि इस मामले में तहरीर प्राप्त हुई है। पुलिस बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों के आधार पर आरोपी की तलाश में जुटी है। कोतवाली पुलिस ने बैंक में पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज चेक किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed