फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   A fire broke out after a loud explosion in the refinery's AVU plant

Mathura News: रिफाइनरी के एवीयू प्लांट में तेज धमाके बाद लगी आग, दो प्रोडक्शन मैनेजर समेत 10 अधिकारी-कर्मचारी झुलसे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2024 12:38 AM IST
विज्ञापन
A fire broke out after a loud explosion in the refinery's AVU plant
टाउनशिप (मथुरा)। रिफाइनरी में मंगलवार को एवीयू (एटमॉस्फियरिक वैक्यूम) यूनिट प्लांट में तेज धमाके के साथ आग लग गई। इसकी चपेट में आकर दो प्रोडक्शन मैनेजर समेत दस लोग बुरी तरह से झुलस गए। इनमें से छह लोगों को दिल्ली रेफर किया गया है। हादसे से बाद आनन फानन अधिकारियों ने उधर ही दौड़ लगाई। देर रात तक डीएम एवं एसएसपी मौके पर थे और पूरे मामले की जांच की बात कही जा रही थी।
विज्ञापन


मंगलवार की देर शाम रिफाइनरी के एवीयू प्लांट में मरम्मत के बाद टेस्टिंग का कार्य चल रहा था। दरअसल प्लांट चालीस दिन से बंद था और अब उसकी फाइनल टेस्टिंग की जा रही थी। तभी अचानक फर्निश लाइन गर्म होने के बाद तेज धमाके के साथ ब्लास्ट हो गई। इसके चलते प्लांट में आग लग गई। इससे इसके आसपास काम कर रहे दो प्रोडक्शन मैनेजर राजीव एवं समीर श्रीवास्तव समेत दस लोग झुलए गए। रिफाइनरी में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन रिफाइनरी की दमकल मौके पर पहुंच गई और राहत कार्य में जुट गई। उन्होंने प्लांट के अंदर फंसे सभी लोगों को बाहर निकाला और आग पर काबू पाया। इधर, रिफाइनरी की एंबुलेंस सभी को लेकर रिफाइनरी नगर अस्पताल पहुंची।
विज्ञापन


प्लांट में कोयला निवासी हरिशंकर पुत्र दाऊदयाल, अजय शर्मा, रिफाइनरी नगर निवासी इरफान, अजय, सत्यभान पुत्र गंगाराम, गायत्री नगर निवासी मूलचंद, बेरी निवासी भोलू उर्फ सूखा आदि गंभीर रूप से झुलस गए। इनमें रिफाइनरी नगर अस्पताल से सिटी हॉस्पिटल रेफर हुए हरिशंकर, इरफान, अजय शर्मा, राजीव कुमार, अजय, को प्राथमिक उपचार देने के बाद दिल्ली के लिए रेफर कर दिया। रिफाइनरी की जनसंपर्क अधिकारी रेनू पाठक ने बताया कि रिफाइनरी में पिछले 40 दिन से शटडाउन का कार्य चल रहा था। मंगलवार को एवीयू प्लांट की मरम्मत का कार्य पूरा होने के बाद टेस्टिंग की जा रही थी। तभी अचानक फर्निश लाइन गर्म होकर फट गई। इसमें झुलसे सभी लोगों को उपचार के लिए रिफाइनरी नगर अस्पताल, सिटी हॉस्पिटल और दिल्ली मेट्रो के लिए रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बहुत तेज था धमाका, हिल गए मकान
आसपास के लोगों ने बताया कि धमाका काफी तेज था। आसपास के मकान हिल गए। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई। लोग घरों से बाहर निकल आए और उधर ही दौड़े। घायलों के परिजन भी गए। कई परिजन ने आरोप लगाया कि उन्हें रिफाइनरी में नहीं घुसने दिया गया। देर रात डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह एवं एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय भी मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। कहा कि हादसे की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed