{"_id":"69275c1d0a89da380a066cf8","slug":"a-female-engineer-was-duped-of-9-lakh-mathura-news-c-369-1-mt11009-139001-2025-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: इंजीनियर महिला को जाल में फंसाया, 9 लाख रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: इंजीनियर महिला को जाल में फंसाया, 9 लाख रुपये ठगे
विज्ञापन
मथुरा। जालसाजों ने शेयर बाजार में निवेश के नाम पर मोटा मुनाफे का झांसा देकर इंजीनियर महिला से 9 लाख रुपये की ठगी कर ली। ठगों ने महिला के टेलीग्राम पर लिंक भेजा, इसके बाद निवेश के लिए एकाउंट खुलवाया। कई बार में रकम ट्रांसफर करा ली। पैसे वापस मांगने पर नंबर ब्लॉक करके एकाउंट बंद कर दिया। पीड़िता ने साइबर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।
गोविंद नगर निवासी नेटवर्किंग इंजीनियर महिमा गोयल ने दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि 11 नवंबर को उनके टेलीग्राम पर शानवी और मीरा ने लिंक भेजा था। इसके बाद उन्होंने छोटी 3000 रुपये की रकम निवेश करके दोगुना मुनाफे का झांसा दिया। इसी तरह दोनों ने इंजीनियर को बातों में फंसा लिया। आरोप है कि इसके बाद शानवी और मीरा द्वारा बताए गए विभिन्न बैंक खातों में अलग-अलग दिनों में 9 लाख रुपये निवेश कर दिए। कुछ दिन बात यह रकम उनके ट्रेडिंग एकाउंट में दोगुना दिखाई देने लगी।
एक सप्ताह बाद उन्होंने यह रकम निकलने का प्रयास किया, लेकिन निराशा हाथ लगी। शानवी ने बताया कि यह रकम निकलने के लिए उन्हें छह लाख रुपये और टैक्स के तौर पर जमा करने होंगे। इसके बाद उनका एकाउंट और मोबाइल नंबर ब्लॉक कर दिया। पीड़िता ने कई बार दोनों युवतियों से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। ठगी का अहसास होने के बाद पीड़िता ने साइबर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। एसपी क्राइम अवनीश मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।