फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   A divine world depicting the divine plays of Sri Krishna to be created at Jawahar Bagh

Mathura News: जवाहर बाग में सजेगा श्रीकृष्ण की लीलाओं का दिव्य संसार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
A divine world depicting the divine plays of Sri Krishna to be created at Jawahar Bagh
मथुरा। जवाहर बाग अब श्रीकृष्ण लीला थीम पर नए स्वरूप में नजर आएगा। वैश्विक नगर सृजन योजना में करीब 23 करोड़ रुपये से इसे आधुनिक वेस्ट टू वंडर पार्क के रूप में विकसित किया जाएगा। नगर आयुक्त ओजस्वी राज ने बुधवार को निरीक्षण कर कार्यों की तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन

राजकीय उद्यान में प्रस्तावित पार्क में भगवान कृष्ण की लीलाओं के साथ भक्ति परंपरा और ब्रज संस्कृति को भी थीम में शामिल किया जाएगा। यहां वेस्ट टू वंडर अवधारणा में अपशिष्ट और अनुपयोगी सामग्री से कलाकृतियां, थीम आधारित संरचनाएं और सृजनात्मक इंस्टॉलेशन तैयार होंगे। नगर आयुक्त ने जरूरी एनओसी और औपचारिकताएं जल्द पूरी कर अक्तूबर के प्रथम सप्ताह में कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने गुणवत्ता, सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण एवं समयबद्धता पर विशेष जोर दिया।
विज्ञापन

वहीं नर्सरी और हरित क्षेत्रों को सुरक्षित रखते हुए संशोधित लेआउट तैयार करने के निर्देश दिए। इसमें लैंडस्केपिंग, बैठने की व्यवस्था, पैदल पथ, हरित क्षेत्र, प्रकाश, स्वच्छता आदि सुविधाएं भी विकसित होंगी। परियोजना पूरी होने पर बाग स्थानियों के साथ देश-विदेश के श्रद्धालु और पर्यटकों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बनेगा। इस दौरान जिला उद्यान अधिकारी प्रशांत सिंह, मुख्य अभियंता (निर्माण) संजय सिंह चौहान, एक्सईएन (निर्माण) अमरेंद्र गौतम एवं कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्क में प्रस्तावित कलाकृतियां

श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप, गोकुल की बाल लीलाएं, माखन चोरी, गोवर्धन लीला, कालिया नाग मर्दन, रासलीला, कंस वध, मथुरा आगमन और द्वारका नगरी सहित विभिन्न प्रसंगों को थीम आधारित संरचनाओं और सुदर्शन चक्र समेत कलात्मक प्रस्तुतियों के जरिए दर्शाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed