फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   A discussion was held on the life struggles of Rani Lakshmibai.

Mathura News: रानी लक्ष्मीबाई के जीवन संघर्ष पर की चर्चा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Nov 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
A discussion was held on the life struggles of Rani Lakshmibai.
बीएसए कॉलेज में कार्यक्रम को संबोधित करते वक्ता।
मथुरा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने बुधवार को बीएसए कॉलेज में रानी लक्ष्मीबाई जयंती एवं स्त्री शक्ति दिवस पर विचार गोष्ठी आयोजित की। इसमें रानी लक्ष्मीबाई के जीवन, संघर्ष और स्वतंत्रता आंदोलन में उनके योगदान पर चर्चा की गई। इस दौरान चित्रकला प्रतियोगिता भी हुई।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता प्रांत उपाध्यक्ष डॉ. एसके राय ने कहा कि रानी लक्ष्मीबाई ने कुप्रथाओं और अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध साहसिक संघर्ष किया। आज की नारी अब अबला नहीं बल्कि आत्मसशक्त है और हर क्षेत्र में अपनी अग्रणी भूमिका साबित कर रही है।
विज्ञापन

महानगर उपाध्यक्ष डॉ. सुनीता शर्मा ने कहा कि झांसी की रानी का जीवन साहस और स्वाभिमान की मिसाल है। उन्होंने कहा कि हर महिला को रानी लक्ष्मीबाई से प्रेरणा लेकर अन्याय का विरोध करते हुए अपने अधिकारों के लिए खड़ा होना चाहिए। कॉलेज उपाध्यक्ष विनीता शर्मा ने कहा कि नारी सशक्तिकरण केवल भाषणों में नहीं बल्कि व्यावहारिक जीवन में दिखना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान हुई चित्रकला प्रतियोगिता विधि सिंह प्रथम, तन्वी बंसल द्वितीय, मेघा अग्रवाल और रश्मि निराला तृतीय स्थान पर रही। संचालन अमन पांडे ने किया। कार्यक्रम में रौनक पाल, कपिल उपाध्याय, अमन शर्मा, शिवा गौतम, प्रिया राजपूत, सौरभ चौधरी, लोकेश चौधरी, कान्हा बघेल, वंशिता, संध्या आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed