फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   A cunning man snatched the mobile phone from a girl who was making a reel in a train and fled

Mathura News: ट्रेन में रील बना रही बच्ची से शातिर मोबाइल फोन छीनकर भागा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jun 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
A cunning man snatched the mobile phone from a girl who was making a reel in a train and fled
मथुरा। ट्रेन में रील बना रही बच्ची के हाथ से शातिर मोबाइल फोन छीनकर भाग गया। बच्ची अपने परिजन के साथ टनकपुर एक्सप्रेस में बरेली से मथुरा दर्शन करने आ रही थी। बच्ची द्वारा बनाई जा रही रील में शातिर का चेहरा कैद हो गया है। सिकंदराराऊ स्टेशन पर हुई घटना की रिपोर्ट बच्ची के पिता ने जीआरपी थाने में दर्ज कराई है।
विज्ञापन


बरेली निवासी विक्रम खंडूजा अपनी पत्नी जयश्री खंडूजा व दो बच्चियों के साथ मंगलवार को टनकपुर एक्सप्रेस से मथुरा दर्शन के लिए आ रहे थे। सफर के दौरान उनकी 10 वर्षीय बच्ची नायरा खंडूजा अपनी छोटी बहन के साथ मोबाइल फोन पर कोच में रील बना रही थी। इस दौरान नीली शर्ट पहने एक युवक बच्ची की सीट के पीछे खड़ा था। सिकंदराराऊ स्टेशन पर ट्रेन रुकी तब भी बच्ची रील बना रही थी। कुछ देर के ठहराव के बाद ट्रेन सिकंदराराऊ स्टेशन से जैसे ही चली, युवक बच्ची के हाथ से मोबाइल फोन छीन कर चलती ट्रेन से कूद गया।
विज्ञापन


बच्ची के माता-पिता जब तक कुछ समझ पाते युवक प्लेटफार्म की बाउंड्रीवाल से कूद कर फरार हो गया। बच्ची द्वारा अपनी मां के सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट की गई रील में युवक का चेहरा कैद हो गया। ट्रेन जब मथुरा जंक्शन पहुंची तो विक्रम ने जीआरपी थाने में तहरीर दी। जीआरपी थाना प्रभारी निरीक्षक यादराम सिंह ने बताया कि मोबाइल फोन छीनने की घटना सिकंदराराऊ रेलवे स्टेशन की है। तहरीर के बाद रिपोर्ट दर्ज कर उसे जांच के लिस हाथरस जीआरपी को भेजा जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed