फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   A car driver kidnapped a student under the pretext of giving her a lift.

Mathura News: लिफ्ट देने के बहाने छात्रा काे अगवा कर ले गए कार सवार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Dec 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
A car driver kidnapped a student under the pretext of giving her a lift.
मथुरा। गोवर्धन चौराहे के निकट हाईवे पर घर जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रही जीएनएम की छात्रा का कार सवारों ने लिफ्ट देने के बहाने अगवा कर लिया। छात्रा ने चलती कार से कूदकर जान बचाई। ग्रामीणों के पहुंचने पर आरोपी कार लेकर भाग गए। हाईवे थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

जैंत थाना क्षेत्र के गांव बाटी निवासी कैलाश बाबू ने दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि उनकी बहन जीएनएम द्वितीय वर्ष की छात्रा है। वह 25 नवंबर की शाम पांच बजे के बीच गोवर्धन चौराहे पर वाहन का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान हाईवे पर कार सवार रुके। उन्होंने छात्रा को बातों में फंसाया, कहा कि वह परिवार वालों को जानते हैं। उनकी बातों में आकर छात्रा कार में बैठ गई। आरोप कि कार सवार उसे राधापुरम गणेशरा होते हुए अरहैरा के जंगलों में ले गए। इससे वह परेशान हो गई और चलती कार से कूद गई। छात्रा ने शोर मचाया तो ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। मौके पर पहुंची पुलिस छात्रा को थाने ले आई। सीओ श्वेता वर्मा ने बताया कि घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों से कार सवारों की शिनाख्त की जा ही है। जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed