{"_id":"691a2c00c1a19f79b50f691e","slug":"a-bomb-threat-was-reported-on-the-shridham-express-mathura-news-c-369-1-mt11016-138677-2025-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: श्रीधाम एक्सप्रेस में बम की सूचना, जंक्शन पर मच गई अफरा-तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: श्रीधाम एक्सप्रेस में बम की सूचना, जंक्शन पर मच गई अफरा-तफरी
विज्ञापन
श्रीधाम एक्सप्रेस में बम की सूचना मिलने पर डॉग स्कॉड के साथ चैकिंग करती टीम।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। जंक्शन रेलवे स्टेशन पर रविवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई जब जबलपुर से नई दिल्ली जाने वाली श्रीधाम एक्सप्रेस में बम होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही रेलवे की सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गईं और देखते ही देखते प्लेटफॉर्म पर भगदड़ जैसा माहौल बन गया। बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वाड, आरपीएफ और जीआरपी की टीमें ट्रेन में पहुंच गईं।
ट्रेन सुबह 10:02 बजे पर जंक्शन रेलवे स्टेशन पर पहुंची और ट्रेन के पहुंचते ही जीआरपी, आरपीएफ ने तत्काल सभी दरवाजे सील कर दिए। यात्रियों को सुरक्षित दूरी पर ले जाकर खड़ा किया गया। बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा और कोच दर कोच सघन जांच शुरू की। सुरक्षा टीम ने सीटों के नीचे, लगेज रैक, टॉयलेट और सभी संदिग्ध जगहों को बारीकी से खंगाला। इस दौरान करीब 10 मिनट तक ट्रेन स्टेशन पर ही रोकी गई।
यात्रियों में दहशत का माहौल
सुरक्षा जांच के चलते प्लेटफॉर्म पर मौजूद यात्रियों में दहशत का माहौल रहा। कई लोग फोन पर परिजन को अपनी सुरक्षा की जानकारी देते नजर आए। हालांकि राहत की बात यह रही कि जांच में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। इसके बाद रेलवे अधिकारियों ने ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया।
विज्ञापन
जनरल कोच में बम रखने की मिली सूचना
दिल्ली में हुए विस्फोट के बाद प्रदेश में हाई अलर्ट है। इस बीच ट्रेन में बम की सूचना ने रेल प्रशासन के पसीने छुड़ा दिए। सीओ जीआरपी राजेश दीक्षित ने बताया कि किसी ने फोन करके चलती ट्रेन से सूचना दी थी। कॉलर ने कहा था कि वह श्रीधाम एक्सप्रेस ट्रेने के जनरल कोच में बैठा है। इस गाड़ी में बम रखा है। झांसी पहुंचने पर ट्रेन की चेकिंग की गई, लेकिन कुछ भी नहीं मिला। आगरा कैंट पर भी चेकिंग हुई। इसके बाद जंक्शन पर पहुंची ट्रेन की सघन चेकिंग की गई। ट्रेन में कुछ भी नहीं मिला। हालांकि इस घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने स्टेशन परिसर में गश्त बढ़ा दी है। आरपीएफ इंस्पेक्टर यूके कौशिक ने बताया कि सूचना देने के बाद कॉलर ने अपना मोबाइल फोन बंद कर लिया है।