{"_id":"2-88888","slug":"Mathura-88888-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"जैंत से गायब किशोरी दिल्ली से बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जैंत से गायब किशोरी दिल्ली से बरामद
Mathura
Updated Mon, 27 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
मथुरा/जैंत। जैंत चौकी क्षेत्र से लापता किशोरी को दिल्ली में बरामद किया गया है। मामले में आरोपी एक युवक की निशानदेही पर पुलिस ने कार्रवाई कर ये सफलता प्राप्त की।
24 अक्तूबर को सुबह 11 बजे किशोरी चारा लेने खेत पर अकेली गई थी। परिवारीजनों ने गांव नगला सुम्मेरा निवासी गब्बर पर किशोरी को गायब करने का आरोप लगाया था। शिकायत पर पुलिस ने गब्बर को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने किशोरी के दिल्ली में होने की बात बताई। निशानदेही पर पुलिस ने दिल्ली स्थित ओखला रेलवे स्टेशन के निकट एक मकान में दबिश दी और किशोरी को बरामद कर लिया।
पुलिस के अनुसार किशोरी का कहना है कि दिल्ली उसे गांव नगला सुम्मेरा का वेदपाल ले गया था। पुलिस ने रविवार को वेदपाल को गिरफ्तार कर लिया। मामले में गब्बर के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने किशोरी को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेजा है।