फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   ‘पत्रकारिता में सत्य का अनुसंधान जरूरी’

‘पत्रकारिता में सत्य का अनुसंधान जरूरी’

Sat, 31 May 2014 05:30 AM IST
Mathura
Mathura Updated Sat, 31 May 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
मथुरा। उदंत मार्तंड से शुरू सफर आज शिखर की ओर है। इसी शिखर पर कान्हा के ब्रज में पत्रकारिता दिवस संजीदगी संग मनाया गया। पत्रकारिता के सफर की विविध क्षेत्रों की विशिष्ट हस्तियों ने गंभीर चर्चा की।
विज्ञापन

ब्रजवासी होटल में उपजा एवं ब्रज प्रेस क्लब के तत्वावधान में आयोजित पत्रकारिता दिवस में सत्य का अनुसंधान सतत जारी रहने का आह्वान मंच से किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी विशाल चौहान और सीडीओ दुर्गा शक्ति नागपाल ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश सरकार के मंत्री राम सकल गुर्जर और एसएसपी अखिलेश मीणा उपस्थित रहे। शुक्रवार को आयोजित पत्रकारिता दिवस पर मंत्री रामसकल गुर्जर ने पत्रकारिता को समाज का आईना बताया। उन्होंने कहा कि समाज को जोड़ने में लेखनी अहम है। प्रदेश कांग्रेस विधान मंडल दल के नेता प्रदीप माथुर ने ब्रज प्रेस क्लब के निर्माण के लिए पांच लाख रुपये दिए जाने की घोषणा की।
विज्ञापन

अमर उजाला के संपादक राजेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि पत्रकारिता में सत्य का सतत अनुसंधान होना चाहिए। पत्रकारिता दिवस पत्रकारों के सम्मान का दिन है, इस दिवस पर इसी तरह का उत्साह दिखना चाहिए। पूर्व मंत्री श्याम सुंदर शर्मा ने पत्रकारों को इस दिन चिंतन मनन पर जोर दिया। एसएसपी अखिलेश मीणा ने पत्रकारों को बधाई देते हुए कुछ सुझाव रखे। महामंडलेश्वर अवशेष स्वामी जी महाराज ने कहा कि पत्रकार समाज को नई दिशा दिखाता है। जीएलए विवि के सेक्रेटरी सोसाइटी नीरज अग्रवाल ने पत्रकारिता की बारीकियों पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

पद्मश्री कृष्णा कन्हाई चित्रकार, कथा वाचक देवकी नंदन ठाकुर, मथुरा पालिकाध्यक्ष मनीषा गुप्ता, एसडीएम सदर राजेश कुमार, वृंदावन पालिका अध्यक्ष मुकेश गौतम, जिला पंचायत अध्यक्ष अनूप चौधरी, एडीएम प्रशासन धीरेंद्र सचान, एसपी सिटी मनोज सोनकर ने पत्रकारों का उत्साह बढ़ाया। वरिष्ठ पत्रकार अनंत स्वरूप देश भक्त ने आभार व्यक्त किया। अतिथियों का स्वागत ब्रज प्रेस क्लब अध्यक्ष व उपजा के प्रदेश उपाध्यक्ष कमलकांत उपमन्यु ने स्मृति चिह्न प्रदान कर किया।
इस मौके पर एमवीडीए सचिव एसबी सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट डा. राजेश प्रजापति, एसडीएम छाता अभिषेक सिंह, शहरी विद्युत वितरण मंडल के एसई अतुल निगम, एसडीएम मांट सुरेंद्र सिंह, बार एसोसिएशन के पूर्व सचिव भानु प्रताप सिंह, समाजसेवी पवन चतुर्वेदी, सतीश ब्रजवासी, राजीव अग्रवाल ब्रजवासी, देवी दास कसेरे, सुनील अग्रवाल, डा. जीपी शुक्ला एडवोकेट, नंद किशोर उपमन्यु एडवोकेट, अनिल शर्मा, संजीव सब्बरवाल, श्रीचंद अग्रवाल मौजूद रहे। संचालन अनूप शर्मा ने किया।

--------------
ब्रज विरासत और यमुना बचाने का आह्वान
पत्रकारिता दिवस के अवसर पर वक्ताओं ने ब्रज विरासत और यमुना मैया को बचाने का आह्वान विशिष्ट लोगों ने किया। अमर उजाला की चर्चा की गई। एसएसपी अखिलेश मीणा ने ब्रज विरासत का मुद्दा उठाया और ब्रज विरासत को बचाने की आवश्यकता बताई। वक्ताओं ने यमुना प्रदूषण और इसे बचाने के लिए अमर उजाला के प्रयासों की सराहना की। वक्ताओं ने कहा कि ब्रजवासियों को यमुना मां को बचाने के लिए अपनी आवाज बुलंद करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed