{"_id":"2-79601","slug":"Mathura-79601-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"दौड़ा-दौड़ा कर पीटी दलितों की बारात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दौड़ा-दौड़ा कर पीटी दलितों की बारात
Mathura
Updated Sat, 10 May 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छाता। नगर के जलनिगम राहमन पाड़ा क्षेत्र में दलितों की बारात में आए कुछ शराबियों और स्थानीय लोगों में विवाद हो गया। इकट्ठे हुए स्थानीय लोगों ने बारातियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। मारपीट में दर्जनभर से अधिक बाराती और कुछ स्थानीय लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस को देखते ही स्थानीय लोग और शराबी भाग गए।
हरियाणा पलवल के गांव दुर्गापुर से छाता के मोहल्ला जाटव जाटान में बल्लो पुत्र सुखपाल के यहां बारात आई। रात 10.30 बजे राहमन पाड़ा क्षेत्र में बारात चढ़त के दौरान बाराती डीजे की धुन पर नाचते चल रहे थे। आरोप है कि इस दौरान बारात में कुछ शराबियों ने स्थानीय लोगों से बदतमीजी कर दी। देखते ही देखते बाराती और स्थानीय लोग आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। एक दर्जन से अधिक बाराती और कुछ स्थानीय लोग घायल हो गए। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देखते ही शराबी और स्थानीय लोग भाग गए।