फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   उलझी पहेली की तरह है घटना के पीछे की अदावत

उलझी पहेली की तरह है घटना के पीछे की अदावत

Fri, 07 Feb 2014 05:43 AM IST
Mathura
Mathura Updated Fri, 07 Feb 2014 05:43 AM IST
विज्ञापन
मथुरा। किशोरी और उसकी मां को जिस तरह से घेरकर गोलियों से भूना, यह अंदाज पेशेवर अपराधियों जैसा है। माना जा रहा है कि इस घटना को पेशेवर अपराधियों ने अंजाम दिया है। घटना से इलाके में दहशत फैल गई। घटना के पीछे की अदावत भी किसी उलझी पहेली से कम नहीं है।
विज्ञापन

अपहरण और दुराचार के दो मामले दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ दर्ज कराए थे। कौन पीड़ित और कौन आरोपी, हमेशा पुलिस उलझन में फंसी रही और बाद में दुराचार के मामले में खारिज कर दिया था। पीड़ित किशोरी और उसका परिवार कार्रवाई के लिए भटकता रहा। अब उसकी हत्या के बाद पुलिस को पहले दर्ज हुए दोनों की तह तक भी पहुंचना होगा। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें बनाई है।
विज्ञापन

अदावत की शुरूआत
मथुरा। दो साल पहले वृंदावन के संत गोविंदानंद तीर्थ का अपहरण हुआ था। उनका ही एक कर्मचारी उन्हें अगवा कर झुंझनू
राजस्थान में अपने रिश्तेदारों के यहां ले गया। यहां गोविंदानंद तीर्थ से लाखों नकदी लिखे चेकों पर जबरन दस्तखत कराए। नौ जनवरी को गोविंदानंद तीर्थ मुक्त हुए और रिपोर्ट दर्ज कराई। 14 लोग नामजद हुए और दो को पुलिस ने बैंक से रकम निकालते हुए गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संत पर लगे आरोप
वृंदावन निवासी संत गोविंदानंद तीर्थ पर किशोरी को बंगलूरू में ले जा कर दुराचार करने का आरोप लगा और किशोरी की मां ने एसएसपी व वृंदावन पुलिस को तहरीर दी थी। पुलिस ने जब रिपोर्ट दर्ज नहीं की तो परिवार कोर्ट में पहुंच गया। कोर्ट के आदेश पर दुराचार, छेड़खानी व बुरी नीयत से देखने की रिपोर्ट वृंदावन कोतवाली में दर्ज हुई थी। वृंदावन पुलिस ने इस मामले को जांच में खारिज कर दिया और इसमें फाइनल रिपोर्ट लगा दी। महिला ने कोर्ट से पुन: सुनवाई के लिए अर्जी लगाई थी। इसमें कोर्ट ने मां बेटी को बयान देने के लिए बुलाया था। दोनों कोर्ट जाने के लिए निकली, तभी उनकी हत्या कर दी गई।

-हत्यारों को पकड़ने को तीन टीमें गठित
मथुरा। पूजा की गोली मारकर हत्या कर देने व उसकी मां विजया देवी को घायल कर देने के मामले में एसएसपी गुलाब सिंह ने बताया कि यमुनापार, वृंदावन व सीओ वृंदावन आईपीए अजयपाल के नेतृत्व में तीन टीम काम कर रही है। कुछ जगह इस मामले में दबिश भी दी गई है।
दिनेश शर्मा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed