फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   राधा-कृष्ण ने किया नौका विहार

राधा-कृष्ण ने किया नौका विहार

Fri, 05 Apr 2013 05:30 AM IST
Mathura
Mathura Updated Fri, 05 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
वृंदावन। इस्कॉन मंदिर में गुरुवार को राधा-कृष्ण के नौका विहार की अनुपम झांकी के दर्शन हुए। होली के बाद परंपरागत ठाकुरजी के श्रीविग्रहों के नौका विहार में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। हरे राम-हरे कृष्ण के संकीर्तन और जय-जयकार से मंदिर परिसर गूंज उठा। दर्शन को लालायित और दर्शन पाकर भाव-विभोर श्रद्धालु मगन हो झूमते दिखे।
विज्ञापन

श्रीकृष्ण-बलराम मंदिर (इस्कॉन) में गुरुवार को मौका था ठाकुरजी के श्री विग्रहों को नौका विहार कराने का। अलौकिक नजारा दिखा। इस्कॉन मंदिर के जगमोहन चौक में करीब तीन फुट पानी भरकर यमुना का स्वरूप दिया गया। पानी में गुलाब, गेंदा, सूरजमुखी, मोगरा सहित अन्य फूलों की पंखुडियां इंद्रधनुषी आभा दे रही थीं। सुगंधित द्रव्य मिश्रित जल से मोहक सुगंध उठ रही थी।
विज्ञापन

वैदिक मंत्रोच्चारण, शंख ध्वनि के मध्य पूजा-अर्चना के साथ श्रीविग्रहों को फूलों से सजी नौका रूपी कुंज महल में विराजमान कराया गया। मंदिर की छत से फूलों की वर्षा होने लगी। ठाकुरजी के श्रीविग्रहों के प्रतीकात्मक यमुना में नौका विहार को पहुंचते ही संपूर्ण मंदिर प्रांगण जय-जयकार से गूंज उठा। अपने आराध्य की लीला के दर्शन से भाव-विभोर श्रद्धालु हरे राम-हरे कृष्ण का संकीर्तन करते हुए झूमने लगे। आस्था से आनंद का निर्झर बह रहा था। श्रद्धालु ठाकुरजी को नौका में देख हर्ष ध्वनि कर रहे थे। नौका विहार की झांकी के दर्शन के लिए मंदिर प्रांगण में श्रद्धालुओं का सैलाब ही उमड़ पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर परिसर को इस मौके पर आकर्षक सजावट की गई थी। फूलों और रंगों से रंगोलियां बनाई गई थीं। इस अवसर पर इस्कान वृंदावन के प्रेसीडेंट पंचगौड़ा दास

मान्यता
होली के बाद ठाकुरजी के श्रीविग्रहों को नौका विहार कराने की परंपरा है। मौसम के गरम होने पर ठाकुरजी को शीतलता प्रदान करने के लिए होली के बाद दसवीं को ये आयोजन होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed