फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   जनपद में रफ्तार पकड़ेंगे विकास कार्य

जनपद में रफ्तार पकड़ेंगे विकास कार्य

Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
Mathura
Mathura Updated Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
मथुरा। जनपद में रुके हुए विकास कार्य शीघ्र गति पकड़ेंगे। उनके लिए न केवल मनमाफिक बजट होगा, बल्कि अन्य अड़चने भी दूर हो जाएंगी। सांसद और विधायक निधि का बजट शासन के माध्यम से आ गया है। इस राशि से विकास कार्यो के गति पकड़ने के आसार हैं।
विज्ञापन

चुनाव के दौरान किए गए वादों के अनुसार सांसद एवं विधायकों ने जनता से विकास के लंबे-लंबे वायदे कर रखे थे। इन्हें पूरा करने के लिए जनप्रतिनिधियों ने प्रस्ताव ग्रामीण विकास अभिकरण को दे रखे हैं। सूत्रों के मुताबिक सांसद के करीब एक सैकड़ा प्रस्ताव बजट की वाट जोह रहे हैं तो पांचों विधानसभा क्षेत्रों के विधायकों के दर्जनों प्रस्तावों को भी धन आवंटन का इंतजार है। अब यह इंतजार खत्म हो गया है। शासनस्तर से सांसद निधि की इस वित्तीय वर्ष की पहली किश्त का करीब ढाई करोड़ रुपया आ गया है तो विधायक निधि की दूसरी किश्त का सवा करोड़ रुपया भी आ गया है। डीआरडीए के परियोजना निदेशक डा. एके वाजपेयी ने बताया कि कार्यों के लिए बजट रिलीज करने से पहले सभी प्रस्तावों की जांच कराई जा रही है। जांच में जो प्रस्ताव दुरुस्त पाए गए, उनके लिए बजट स्वीकृत कर काम शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed