फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   बाबू को भारी पड़ी आशिकी

बाबू को भारी पड़ी आशिकी

Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
Mathura
Mathura Updated Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
मथुरा/छाता/नौहझील। छाता में तैनात एक बाबू को विवाहित नर्स से आशिकी करना महंगा पड़ गया। प्रेम का इजहार करने पीएचसी पहुंचे बाबू की ग्रामीणों और स्वास्थ्य कर्मियों ने जमकर मजामत की और चार घंटे तक बंधक बनाए रखा। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे मुक्त कराया।
विज्ञापन

मथुरा की एक कालोनी निवासी जितेंद्र (परिवर्तित नाम) छाता के एक कार्यालय में बाबू है और रोजाना जेनर्म की बस से मथुरा से छाता आता है। उसी बस में क्षेत्र के एक पीएचसी पर संविदा के आधार पर तैनात एक नर्स भी छाता होकर जाती है। रोजाना साथ-साथ चलते हुए जितेंद्र को उक्त नर्स से प्रेम हो गया। प्रेम के वशीभूत होकर जितेंद्र मंगलवार एक मिलने वाले की इंडिका कार लेकर नर्स से मिलने पीएचसी पहुंच गया।
विज्ञापन

उसे अचानक आया देखकर उक्त नर्स भी हैरान रह गई। जब उसने कारण पूछा तो बाबू ने अपने प्रेम का इजहार करते हुए गिफ्ट व प्रेमपत्र उसे थमा दिया। इसे देखकर नर्स का पारा चढ़ गया। उसने शोर मचा दिया। शोर सुनकर पीएचसी स्टाफ व ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। माजरा समझते ही सभी ने पहले तो बाबू की जमकर मजामत की। उसके बाद उसे बंधक बना लिया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और नर्स के पति को भी मौके पर बुला लिया गया। काफी हील हुज्जत के बाद देर सायं दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed