{"_id":"2-48060","slug":"Mathura-48060-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिज्जा हट की तिजोरी चुरा ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिज्जा हट की तिजोरी चुरा ले गए चोर
Mathura
Updated Tue, 06 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। थाना हाइवे क्षेत्र में हाइवे प्लाजा में बने पिज्जा हट की तिजोरी को चोर उखाड़ कर ले गए। तिजोरी में दो दिन की बिक्री की रकम रखी र्हुई थी। पुलिस ने पांच कर्मचारियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
हाइवे प्लाजा में नीचे के माले पर पिज्जा हट बना हुआ है। पिज्जा हट की किचिन के निकट बने कैश रूम में एक लोहे की तिजोरी फिट की हुई थी। तिजोरी में शनिवार और रविवार को हुई बिक्री की रकम करीब 1.60 लाख रुपए रखे हुए थे। रविवार रात दो बजे तक कर्मचारियों ने काम किया था। इसके बाद चोरों ने पिज्जा हट में धावा बोला। कैश रूम के पीछे का गेट तोड़कर चोर अंदर दाखिल हुए। उन्होंने पूरी तिजारी को ही उखाड़ लिया और अपने साथ ले गए। चोर जाते समय गेट को उसी अवस्था में लगा गए। सुबह छह बजे कर्मचारियों ने जब पिज्जा हट खोला तो कैश रूम देखकर उनके होश उड़ गए। मैनेजर रितेश शर्मा ने बताया कि हाइवे प्लाजा की सुरक्षा के लिए चार गार्ड तैनात हैं। इसके बाद भी घटना हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना के बाद पांच कर्मचारियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।